घिया जिसे कई लोग लौकी के नाम से जानते हैं और इसका नाम सुनते ही कई लोगों का मुंह भी बन जाता है. खासकर बात करें बच्चों की तो वो लौकी का नाम सुनते ही भागने लगते हैं. लेकिन वहीं जब पनीर का नाम आता है तो सबके मुंह में पानी और चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. लेकिन अगर हम आपसे कहीं की आप लौकी की पनीर बना सकते हैं तो आप शायद हैरान हो जाएंगे.
इंस्टाग्राम पर प्रिया की जिद्दी मम्मी ने लौकी से ही पनीर बना डाला है और इसकी पूरी रेसिपी भी शेयर की है. तो अगर आप भी हेल्दी लौकी को घर वालों को खिलाना चाहते हैं तो घर पर लौकी से पनीर बनाकर खा सकते हैं. अगर आपके भी बच्चे लौकी नहीं खाते हैं तो ये ट्रिक और रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है.
तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी-
सामग्री
- चने की दाल
- लौकी
- अदरक
- हरी मिर्च
- धनिया
रेसिपी
चने की दाल को 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. लौकी को धोकर के काट लें. अब भीगी हुई चना दाल को लौकी, अदरक, हरी मिर्च और धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लेना है.
अब कढ़ाई में घी, रिफाइंड या तेल डालें और इसमें इस पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से भून लें. अब एक प्लेट में घी लगाकर पहले से रख लें. जब पेस्ट अच्छी तरह से भुन जाएं तो इसमें इस पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से फैला लें. इसके ठंडा होने के बाद इसके पीस काट लें और आपका लौकी वाला पनीर बनकर तैयार है.
ये भी पढ़ें: वजन घटाना है, तो सिर्फ 1 महीना खा लें ये डिश, बिना कमजोरी तेजी से घटेगा फैट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं