Security Guard Rs 10 Lunch Viral Video: आज के समय में जहां एक कप चाय भी 10 से 15 रुपये में मिलती है, वहां एक सिक्योरिटी गार्ड की 10 रुपये वाली लंच की थाली का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. मेट्रो शहरों में जहां एक वक्त का सादा खाना भी सौ-डेढ़ सौ रुपये से कम में नहीं मिलता, वहां अगर कोई आपसे कहे कि 10 रुपये में गर्मा-गर्म भरपेट स्वादिष्ट खाना मिल रहा है तो यकीन कर पाना मुश्किल होगा, लेकिन इस बात को सच करता एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है.
10 रुपये में क्या-क्या मिला? (What is included in the Rs 10 thali?)
वायरल हो रहे इस वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड आनंद कुमार ने अपने लंच टाइम का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है. इस क्लिप में वो अपनी दोपहर की थाली दिखाते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में आनंद कुमार एक काले रंग की प्लास्टिक की पन्नी दिखाते हैं, जिसमें उनका 10 रुपये वाला लंच है. वो एक-एक करके अपनी थाली की सारी चीजें लोगों को दिखाते हैं.
ये भी पढ़ें:-'न टॉयलेट जाएं, न हाथ धोएं और न शॉवर लें...' इस शहर में क्यों जारी हुआ ऐसा अजीब आदेश? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
सबसे पहले वो एक कुरकुरा पापड़ उठाते हैं, फिर करैले की भुर्जी, सोयाबीन की रसेदार सब्जी, गर्मा-गर्म चावल और पतली दाल दिखाते हैं. थाली के कोने में प्याज का एक टुकड़ा भी रखा नजर आता है. ये सब देखकर किसी का भी मन ललचा जाए. वीडियो देख चुके लोग खाने की वैरायटी और गार्ड की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इंटरनेट पर क्यों हो रही तारीफ? (Why is this viral meal winning hearts?)
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'thenameisanand01' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'कंपनी का लंच सिर्फ 10 रुपये में.' इस वीडियो को अब तक 2 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग सबसे ज्यादा इस बात से अट्रैक्ट हो रहे हैं कि, इतने कम दाम में कंपनी अपने कर्मचारियों के पोषण का पूरा ध्यान रख रही है. जहां कंपनियां कैंटीन के नाम पर मोटा बिल वसूल लेती हैं, वहां इस पहल ने कॉर्पोरेट जगत के सामने गजब की मिसाल पेश की है.
ये भी पढ़ें:-25 की उम्र में 5 करोड़ की कमाई! IIM बेंगलुरु के छात्र ने बताया अमीर बनने का सबसे आसान फॉर्मूला
कुछ यूजर्स का कहना है कि, 'ये सिर्फ खाने की बात नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान से जुड़ा मामला है.' कुछ लोगों ने प्लास्टिक की पन्नी न यूज करने की भी सलाह दी है. एक यूजर ने लिखा, 'कंपनी को बोलो प्लास्टिक में खाना नहीं दें, इससे बीमार होते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कंपनी को पैकजिंग पर ध्यान देना चाहिए.'
ये भी पढ़ें:-'ऑफिस स्ट्रेस से बेहाल युवा छिपकर बहा रहे हैं आंसू' वर्कप्लेस के तनाव से बचने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं Gen Z?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं