विज्ञापन

इस शहर में स्विगी और जोमैटो सेवा होने वाली है बंद, Flipkart की बल्ले-बल्ले, जानें वजह

स्विगी और जोमैटो को फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के लिए खास रूप से जाना जाता है. हालांकि बेंगलुरु में रहने वालों के लिए यह सुविधा जल्द ही बंद होने वाली है.

इस शहर में स्विगी और जोमैटो सेवा होने वाली है बंद, Flipkart की बल्ले-बल्ले, जानें वजह
स्विगी-जोमैटो सर्विस बेंगलुरु में बंद होने वाली है

शहर में रहने वाले स्टूडेंट और जॉब करने वालों के लिए खाना बनाने की सबसे बड़ी दिक्कत होती है. ऐसे में उनके लिए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स बड़ा सहारा बनते हैं, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर देर रात तक खाना मिल जाता है. इन प्लेटफॉर्म पर घर बैठे अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से मनचाहा खाना मंगाया जा सकता है. आपको एक ही जगह दर्जनों रेस्टोरेंट का विकल्प मिल जाता है. स्विगी और जोमैटो इन प्लेटफॉर्म के लिए खास रूप से जाना जाता है. हालांकि बेंगलुरु में रहने वालों के लिए यह सुविधा जल्द ही बंद होने वाली है. बताया जा रहा है कि यह कदम बेंगलुरु के होटल एसोसिएशन ने कई समस्याओं को देखते हुए उठाया है.

क्यों बंद हो रहा स्विगी-जोमैटो

बेंगलुरु में होटल और रेस्टोरेंट मालिकों की शिकायत के बाद स्विगी और जोमैटो के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा रहा है. इस बारे में रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने कहा है कि अगर काफी समय से चल रही समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकाला जाता है तो 15 अगस्त से शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट स्विगी और जोमैटो से खाने का ऑर्डर लेना बंद कर देंगे.

क्या है रेस्टोरेंट मालिकों की शिकायत

रेस्टोरेंट एसोसिएशन के मुताबिक, स्विगी और जोमैटो के खिलाफ अलग-अलग काफी सारी शिकायतें आई है. इसमें स्विगी को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें मिली है. इसमें पेमेंट और बिलिंग से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें है. ऐसे में रेस्टोरेंट मालिकों ने इसमें पारदर्शिता की मांग की है.

उनकी मांग है कि ग्राहकों की शिकायत के बाद बिना सही वजह बताए रेस्टोरेंट के पैसे काटना बंद किया जाए. खाना बुकिंग के बाद तैयार किया जाता है और इसके बाद बुकिंग कैंसिल कर दी जाती है. रेस्टोरेंट को इसका नुकसान होता है. ऐसे में इसका मुआवजा मिलना चाहिए. पेमेंट की पूरी जानकारी नहीं दी जाती है, इससे कटौती का पता नहीं चलता. रेस्टोरेंट समस्याओं के लिए अलग रिलेशनशिप मैनेजर होना चाहिए. रेस्टोरेंट की परमिशन के बिना किसी तरह का ऑफर डिस्काउंट कैंपेन नहीं चलाया जाना चाहिए.

Flipkart की हो सकती है बल्ले-बल्ले

बेंगलुरु में स्विगी-जोमैटो प्लेटफॉर्म को अगर बंद कराया जाता है तो फ्लिपकार्ट के लिए बल्ले-बल्ले हो सकती है. क्योंकि Flipkart जल्द ही फूड डिलीवरी बाजार में एंट्री करने जा रहा है. बताया जा रहा है कि फ्लिपकार्ट फूड डिलीवरी को पायलट प्रोजेक्ट पर लॉन्च किया जा रहा है और यह अगस्त में बेंगलुरु से ही शुरू किया जा रहा है. अगर स्विगी-जोमैटो को बंद किया जाता है तो इसका सीधा फायदा फ्लिपकार्ट को मिल सकता है. हालांकि फ्लिपकार्ट को रेस्टोरेंट मालिकों की मांगो के मुताबिक अपनी रणनीति तैयार करनी होगी.

यह भी पढ़ेंः सावन में दूध-मेवा, पूजा सामग्री ही नहीं, कपड़े से ज्वेलरी तक, 2 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swiggy, Zomato, Bengluru, Food Deliverey, Flipkart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com