विज्ञापन

कौन हैं Meta इंडिया के चीफ अरुण श्रीनिवास, जिनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

अरुण श्रीनिवास साल 2025 से भारत में मेटा के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड के तौर पर काम कर रहे हैं. मेटा के अलावा श्रीनिवास ने कई बड़ी कंपनी के साथ भी काम किया है. वहीं इंस्टाग्राम में पीएम मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो और तस्वीरों के मामले में अरुण श्रीनिवास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

कौन हैं Meta इंडिया के चीफ अरुण श्रीनिवास, जिनके खिलाफ दर्ज हुई FIR
अरुण श्रीनिवास ने अपने करियर की शुरुआत रीबॉक कंपनी से की थी.

भारत में मेटा के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास हैं. भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया, दोनों क्षेत्रों की कमान इनके हाथों में है. श्रीनिवास ने कई बड़ी कंपनी में अपनी सेवाएं दी हैं. हिंदुस्तान यूनिलीवर, रीबॉक, OLA और इन्वेस्टमेंट फर्म वेस्टब्रिज कैपिटल जैसी कंपनियों में सेल्स और मार्केटिंग लीडरशिप रोल निभाया है. सेल्स और मार्केटिंग लीडरशिप में लगभग तीन दशकों का अनुभव है. अरुण श्रीनिवास ने देश के कई नामी कॉलेज से पढ़ाई कर रखी है.

कहां से की है पढ़ाई

अरुण श्रीनिवास का नाता चेन्नई से है. उन्होंने यहां के भवन्स राजाजी विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की. उसके बाद मद्रास विश्वविद्यालय से फिजिक्स में बीएससी की डिग्री हासिल की है. फिजिक्स में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), कलकत्ता में दाखिला लिया और यहां से  पोस्ट ग्रेजुएशन की. इस कॉलेज से उन्होंने मार्केटिंग की पढ़ाई की. इसके बाद नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्ट्रैटेजिक कस्टमर मैनेजमेंट का कोर्स.

अरुण श्रीनिवास ने अपने करियर की शुरुआत रीबॉक कंपनी से की थी. ये कंपनी  जूते बनाने का काम करती है. कई सालों तक इस कंपनी के साथ काम करने के बाद वो यूनिलीवर से जुड़ गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इस कंपनी के साथ 15 साल तक काम किया. कई सालों का अनुभव लेने के बाद अरुण श्रीनिवास वेस्टब्रिज कैपिटल पार्टनर्स के साथ जुड़े. इसके बाद उन्होंने ओला कंपनी को जॉइन किया. कुछ साल तक उन्होंने यहां काम किया और इसके बाद 2020 में मेटा चले गए. 1 जुलाई, 2025 को उन्हें मेटा कंपनी ने नई भूमिका दी और मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड बना दिया.

अरुण श्रीनिवास के साथ जुड़े विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित तौर पर AI से बने, मॉर्फ्ड वीडियो और तस्वीरों को इंस्टाग्राम में फैलाने के चलते मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज की है. इसके अलावा 6 इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने ये केस दर्ज किया है. कॉकरोज जनता पार्टी और NEET पेपर लीक आंदोलन के दौरान PM नरेंद्र मोदी की मॉर्फ्ड और अपमानजनक कंटेंट पोस्ट करने के मामले में दो केस दर्ज हुए थे. जिसमें पहली बार मेटा इंडिया के प्रमुख को सह-आरोपी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- MBBS में EWS कोटे के लिए परिवार की आय कितनी होनी चाहिए? ये है आरक्षण का पूरा गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Srinivas, Meta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com