How To Bake Eggless Cake Without Oven: केक का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. हालांकि कई लोग घर पर केक बनाने से बचते हैं क्योंकि उनके पास ओवन नहीं होता या वे अंडा इस्तेमाल नहीं करना चाहते. लेकिन अच्छी बात यह है कि अब बिना ओवन और बिना अंडे के भी स्वादिष्ट और स्पंजी केक आसानी से बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इस केक को बनाने के लिए किसी महंगे एप्लायंस की जरूरत नहीं पड़ती. इस केक का स्वाद किसी बेकरी के केक से कम नहीं लगता.
केक बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Cake)
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप चीनी पाउडर
- 1/2 कप दही
- 1/4 कप तेल या पिघला हुआ मक्खन
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
- 1/2 कप दूधथोड़ा सा मक्खन या तेल ग्रीसिंग के लिए
कैसे बनाएं? (How To Make Eggless Cake Without Oven)
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. जब चीनी घुल जाए तो इसमें तेल और वनीला एसेंस मिलाएं.
- अब दूसरे बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें. सूखी सामग्री को धीरे-धीरे दही वाले मिश्रण में मिलाएं. जरूरत के अनुसार दूध डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें.
- एक केक टिन या स्टील के बर्तन को हल्का ग्रीस कर लें और उसमें बैटर डाल दें.
- अब एक गहरे और मोटे तले वाले बर्तन या कड़ाही में नमक की मोटी परत बिछाकर उसे 10 मिनट पहले से गर्म कर लें. इसके ऊपर एक स्टैंड रखें और फिर केक टिन को सावधानी से अंदर रख दें.
- ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर लगभग 35 से 45 मिनट तक पकाएं. बीच में ढक्कन बार-बार न खोलें.
ऐसे करें चेक-
45 मिनट बाद टूथपिक या चाकू डालकर देखें. अगर वह साफ बाहर निकल आए तो केक तैयार है. इसे ठंडा होने दें और फिर मनचाहे तरीके से सजाकर सर्व करें.
बिना ओवन और बिना अंडे वाला यह केक कम सामान में तैयार हो जाता है. यह जन्मदिन, छोटी पार्टी या शाम की चाय के साथ खाने के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें- मलाई होगी ज्यादा मोटी, घी भी निकलेगा भरपूर, बस दूध जमाते समय अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं