विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो एक बार जरूर ट्राई करें चॉकलेट बनाना प्रोटीन केक

अगर आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन वजन बढ़ने के डर से केक का नाम सुनते ही दूरी बना लेते हैं, तो बिना अंडा, मैदा, चीनी के बनाएं ये प्रोटीन रिच केक.

आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो एक बार जरूर ट्राई करें चॉकलेट बनाना प्रोटीन केक
इस केक से क्रेविंग भी मिटेगी और सेहत भी बनेगी.
NDTV

मीठा खाना भला किसे पसंद नहीं है. क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की तेज क्रेविंग होती है? लेकिन वजन बढ़ने या अनहेल्दी खाने के डर से आप अपना मन मार लेते हैं? अगर ऐसा है, तो अब आपको अपनी मीठे की क्रेविंग को दबाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि न्यूट्रिशनिस्ट अर्जिता सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रेसिपी शेयर की है, जिसका नाम है चॉकलेट बनाना प्रोटीन केक (Chocolate Banana Protein Cake). 

अर्जिता सिंह का कहना है कि, यह केक न सिर्फ आपकी मीठे की क्रेविंग को शांत करेगा, बल्कि यह प्रोटीन से भी भरपूर है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसमें किसी भी अनहेल्दी चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्वाद और सेहत से भरपूर है चॉकलेट बनाना केक. 

कैसे बनाएं प्रोटीन रिच बनाना केक- (How To Make Protein Rich Banana Cake) 

सामग्री-

  • ​पके हुए केले
  • ​ओट्स का आटा 
  • ​प्रोटीन पाउडर 
  • ​कोको पाउडर
  • दही
  • ​खजूर 
  • ​बेकिंग पाउडर
  • ​ड्राई फ्रूट्स 

विधि-

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरेमें केलों को छीलकर डाल लें. अब एक मैशर की मदद से उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें ताकि कोई गुठली न रहे.
  2. मैश किए हुए केले में ओट्स का आटा, कोको पाउडर, प्रोटीन पाउडर और बेकिंग पाउडर डालें. इन सभी को आपस में अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब इस मिक्चर में खजूर का पाउडर और थोड़ा-थोड़ा करके थोड़ा सा दही मिलाएं.
  4.  
  5. इसे तब तक चलाएं जब तक कि यह केक के गाढ़े बैटर जैसा न बन जाए.
  6. बेकिंग टिन में थोड़ा सा घी या बटर पेपर लगाएं. अब तैयार बैटर को इसमें डाल दें.
  7. केक के ऊपर सुंदर दिखने और स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़े से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और सीड्स छिड़क दें.
  8. अगर आप ओवन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे 180°C पर करीब 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें. अगर आप माइक्रोवेव में बना रहे हैं, तो इसे हाई टेम्परेचर पर सिर्फ 4 से 5 मिनट के लिए बेक करें.
  9. केक में एक टूथपिक डालकर देखें, अगर वह साफ बाहर आती है, तो आपका प्रोटीन केक पूरी तरह तैयार है.
  10. ​इसे थोड़ा ठंडा होने दें, स्लाइस में काटें और बिना किसी गिल्ट के इस हेल्दी और टेस्टी केक को इंजॉय करें. 

ये भी पढ़ें- बारिश में पकौड़े छोड़िए? इस मानसून ट्राई करें देश के अलग-अलग राज्यों की ये 5 अनोखी रेसिपीज

आज क्या बनाऊं: डोसा हो या पराठा, हर डिश के साथ फिट बैठेगा आंध्र प्रदेश का स्पेशल गुंटूर टमाटर अचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chocolate Banana Cake Recipe, Eggless Cake Recipe, Healthy Cake Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com