दूध उबालते ही सबसे पहले हम उसे फ्रिज में रखते हैं, ताकि वो जल्दी खराब न हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में भी दूध रखने के दिन की भी एक लिमिट होती है. अगर आप काफी टाइम तक दूध को फ्रिज में रखते हैं, तो ये खराब हो सकता है. वहीं, अगर गलत तरीके से अगर फ्रिज में भी दूध स्टोर करते हैं, तो इससे भी दूध जल्दी खराब हो सकता है. यहां हम कुछ विस्तार से बताएंगे दूध फ्रिज में कितने दिन तक खराब नहीं होती है और आप फ्रिज में दूध को कितने दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं?
दूध कितने दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रहता है?
फ्रिज में दूध कितने दिनों तक सुरक्षित रहेगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि दूध किस तरह का है और उसे किस तरह से स्टोर किया गया है. पाश्चुरीकृत दूध फ्रिज में 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान पर रखने पर आमतौर पर 5 से 7 दिन तक सुरक्षित रह सकता है. वहीं, उबला हुआ दूध अगर अच्छी तरह उबालकर तुरंत फ्रिज में रखा जाए, तो लगभग 2 से 3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा यूएचटी या टेट्रा पैक दूध खुलने से पहले कई महीनों तक सुरक्षित रह सकता है, लेकिन पैक खोलने के बाद इसे 3 से 5 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए.
दूध को स्टोर करने का सही तरीका
दूध की ताजगी बनाए रखने के लिए उसे फ्रिज के दरवाजे में रखने के बजाय अंदर की शेल्फ पर रखें, क्योंकि वहां तापमान स्थिर रहता है. दूध को हमेशा ढक्कन बंद करके रखें, ताकि उसमें अन्य खाने वाली चीजों की गंध न जाए और बैक्टीरिया न पनपें.
खराब दूध की कैसे करें पहचान?
दूध खराब होने पर कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं.
अगर दूध से खट्टी या अजीब सी बदबू आने लगे तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
दूध में गांठें बनना, जमना या उसका फटना इस बात का संकेत है कि वह खराब हो चुका है.
अगर दूध का स्वाद सामान्य से अलग, खट्टा या कड़वा लगे तो उसे तुरंत फेंक दें.
दूध को बार-बार फ्रिज से निकालकर लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. इसलिए जरूरत भर दूध निकालें और बाकी को तुरंत वापस फ्रिज में रख दें.
ये भी पढ़ें - किलो भर लौकी खा जाएंगे जब इस नए तरह का ढेरों सॉफ्ट पनीर बनाएंगे वो भी बिना दूध - लौकी की पनीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं