Homemade Ghevar Recipe In Hindi: सावन का महीना चल रहा है और ये पूरा महीना त्योहारों से भरा है. सावन के सोमवार से लेकर तीज, रक्षाबंधन और उसके बाद जन्माष्टमी यानि त्योहारों का सिलसिला लगा रहता है. भारत में त्योहार का मतलब पकवानों जश्न. क्योंकि बिना पकवान के भारत के त्योहार अधूरे हैं. हर त्योहार के अपने खास पकवान होते हैं. और आज हम आपके लिए ऐसी एक स्वीट डिश लेकर आए हैं जिसका ताल्लुक राजस्थान से हैं. आमतौर पर घेवर (Ghevar Recipe) राजस्थान में काफी प्रसिद्ध है. इसे सावन और राखी के त्योहार पर हर घर में आसानी से देखा जा सकता है. घेवर बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है, और अगर आप इस बार घेवर को घर पर बनाना चाहते हैं तो इस आसान रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं.
सामग्री-
आटा, घी, बर्फ के टुकड़े, पानी, दूध, फूड रंग (पीला), सिरप के लिए, चीनी, इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता, और केसर जैसी सामग्री की आवश्यकता होती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Cholesterol को कम करने से लेकर Immunity को बढ़ाने तक, जानें पपीता खाने के अद्भुत फायदे
घर पर कैसे बनाएं घेवर रेसिपी- How To Make Ghever Recipe At Home:
- घेवर को बनाने के लिए सबसे पहले एक तार वाली चाशनी बना लें.
- फिर एक बड़े बाउल में घी लें और एक बार में एक बर्फ का टुकड़ा डालें.
- लगातारा घी चलाते रहें, अगर लगे तो और बर्फ के टुकड़े भी डालते रहें.
- जब तक घी सफेद न हो जाए.
- अब दूध, आटा और पानी लेकर पतला मिश्रण बना लें.
- पानी में खाने का पीला रंग घोल लें.
- मिश्रण पतला होना चाहिए घेवर बनाते समय मिश्रण चम्मच से आसानी से निकल जाए.
- अब एक स्टील या एल्यूमीनियम का बर्तन लें.
- अब आधे बर्तन को घी से भरकर गर्म कर लें.
- जब घी में से धुआं निकलने लगे तो ग्लास में मिश्रण भरकर बर्तन के बीच में डालें.
- मिश्रण को सही से जमने दें साथ ही एक और ग्लास मिश्रण बर्तन में गोल घूमा कर किनारों में डालें.
- घेवर बर्तन के किनारे छोड़ देगा और उसमें बीच में छोटे-छोटे छेद दिखने लगे, तो उसे ध्यान से निकाल कर तार की छलनी पर रख दें.
- चाशनी को एक खुले बर्तन में रख लें.
- घेवर गर्म चाशनी में डिबो कर बाहर निकाल लें.
- ठंडा होने पर घेवर के ऊपरी भाग पर सिल्वर फॉइल लगा लें.
- इस पर केसर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और कुछ इलायची पाउडर डालकर सर्व करें.
Hypertension And Water: हाइपरटेंशन को करना है कंट्रोल तो रोजाना पीएं इतने गिलास पानी...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं