गुजरात का खमण-ढोकला, बंगाल का रसगुल्ला, भोपाल के पोहे, जयपुर के घेवर या इंदौर की जलेबी इनका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आने लगता है. इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद मुंह में ऐसे घुलता है कि आंखें बंद किए चंद पलों के लिए जैसे हम किसी दूसरी दुनिया में पहुंच जाते हैं, वो दुनिया है फूडीज की दुनिया. खाने-पीने के शौकीन हर मुश्किल, हर परेशानी से इतर अपने जायके के लिए जीना पसंद करते हैं, शायद इसलिए ही तो ऐसे लोग हर मुश्किल में मुस्कुराना जानते हैं.
सोशल डिस्टेंसिंग में लगाया 'तंदूर' का तड़का
देश में इस समय कोरोना की तीसरी लहर चल रही है, हर दिन बदलते आंकड़े और बढ़ती संक्रमितों की संख्या डरा रही हैं. सरकार नियमित हाथ धोने, मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत दे रही है. बहुत जरूरत न हो तो लोग घरों में ही रहना उचित समझ रहे हैं. ऐसे में घरों में रह कर खाली समय में आखिर किया क्या जाए? खाने-पीने के शौकीनों के लिए ये समय अपनी फेवरेट डिशेज बनाने और सुकून से बैठ कर उसका जायका लेने का है. फूडीज ने तो सोशल डिस्टेंसिंग के भी अपने ही मायने निकाल लिए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Omega Rich Food: सेहतमंद रहने के लिए ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर इन फूड्स को डाइट में करें शामिल
फूजीड के लिए इसका हिंदी अनुवाद सामाजिक दूरी नहीं बल्कि 'तन दूरी' है. जी हां, तनदूरी, आप भी फूडी है तो इस शब्द का अर्थ जरूर समझ गए होंगे. जैसे क्लास में जब हिंदी की टीचर हिंदी व्यंजन (हिंदी व्याकरण) की किताब मांगती है तो भी आपके दिमाग में गोलगप्पे, समोसे और पूरियां चल रही होती हैं. ऐसे ही फूडीज ने सोशल डिस्टेंसिंग के भी अपने ही मायने निकाल लिए हैं.
शेफ कुणाल ने शेयर किया फूडीज के दिल की बात
फेमस शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने देश भर के फूडीज के दिल की बात लिखी है. इस पोस्ट में कुणाल ने लिखा है, आखिरकार हमें सोशल डिस्टेंसिंग का हिंदी नाम मिल ही गया, 'तन दूरी'. कोरोना महामारी से बचाव के लिए सलाह देते हुए कुणाल ने कैप्शन में लिखा है, स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहें, तन की दूरी रखें.
Hungry Thief: भूखा चोर खिचड़ी की वजह से गया पकड़ा
यहां देखें पोस्ट :
लोग ले रहे हैं लगे हाथ
शेफ के इस अंदाज को सोशल साइट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ लोग इसे कोट ऑफ दी डे कह रहे हैं, तो एक यूजर का कहन है कि कुणाल ने उनके दिल की बात कह दी.
ये तो थी यूजर्स की बात. आप भी नीचे कंमेंट बॉक्स में कमेंट कर हमें बताएं कि आपके लिए सोशल डिस्टेंसिंंग का हिंदी अनुवाद क्या होगा और आपको शेफ का यह अंदाज कैसा लगा.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं