आम का सीजन अब धीरे-धीरे जा रहा है. ये बात आप खाने के शौकीनों को थोड़ा उदास कर देती है. लेकिन जब तक आम मिल रहे हैं, क्यों न इनका आखिरी बार भरपूर मजा लिया जाए? अगर सारा की तरह मैंगो लवर हैं, तो यह रेसिपी खास आपके लिए है. सारा ने वीडियो में बताया कि हम एक ऐसी ड्रिंक बनाने वाले हैं जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत का भी खजाना है. क्योंकि ये मैंगो प्रोटीन स्मूदी है.
क्यों है ये स्मूदी खास?
अक्सर हम सोचते हैं कि हेल्दी रहने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह स्मूदी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो सुबह जल्दी में होते हैं या जिन्हें जिम के बाद कुछ हल्का और हेल्दी चाहिए. इसमें आम की मिठास के साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों का तड़का है, जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखेगा.
इसे बनाने के लिए क्या चाहिए?
इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको किचन में बहुत ज्यादा सामान जुटाने की जरूरत नहीं है. बस ये 4 चीजें तैयार रखें-
- आम- कोशिश करें कि आम के टुकड़ों को फ्रीज कर लें, इससे स्मूदी एकदम क्रीमी और ठंडी बनती है.
- आलमंड मिल्क- अगर आप दूध से बचना चाहते हैं या वीगन डाइट पर हैं, तो बादाम का दूध बेहतरीन ऑप्शन है.
- प्रोटीन पाउडर- आप अपने स्वाद के अनुसार कोई भी प्रोटीन पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं, ये मसल्स के लिए बहुत अच्छा होता है.
- चिया सीड्स- ये छोटे-छोटे बीज फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं.
विधि-
इसे बनाना बहुत आसान है सबसे पहले ब्लेंडर जार लें. उसमें फ्रोजन आम के टुकड़े डालें, फिर थोड़ा आलमंड मिल्क और प्रोटीन पाउडर डालें. अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें जब तक कि ये स्मूथ न हो जाए. लास्ट में ऊपर से थोड़े से चिया सीड्स डालें. बस, आपकी प्रोटीन से भरपूर स्मूदी तैयार है.
मैंगो स्मूदी के फायदे-
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह स्मूदी ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट है. क्योंकि इसमें प्रोटीन होने की वजह से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी. इसके अलावा, आम में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपकी स्किन और इम्यूनिटी के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं.
टिप- अगर आपको ये थोड़ी कम मीठी लगे, तो आप इसमें थोड़ा सा शहद या खजूर भी डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: जंक फूड नहीं, बच्चों के लिए बनाइए बिना तेल का टेस्टी Soya Kebab
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं