विज्ञापन

किस फल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है?

क्या फलों में भी प्रोटीन होता है? जानिए किस फल में मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन और कैसे करें इसे डाइट में शामिल.

किस फल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है?
सबसे ज्यादा प्रोटीन वाला फल?
NDTV

जब भी हमारी सेहत और डाइट की बात आती है, तो दिमाग में सबसे पहले फलों का ख्याल जरूर आता है. हम सब बचपन से सुनते आए हैं कि फल खाने से शरीर को ताकत, विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं. लेकिन जब प्रोटीन की बात छिड़ती है, तो हम तुरंत दालों, पनीर, अंडे या चिकन की तरफ देखने लगते हैं. पर क्या आपने कभी सोचा है कि क्या कोई ऐसा फल भी है जिसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हो? अगर आप भी यही मानते हैं कि फलों में प्रोटीन बिल्कुल नहीं होता, तो ये आपकी इस गलतफहमी को पूरी तरह दूर कर देगा.

फलों की दुनिया का छुपा रुस्तम

जिस फल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, वो है अमरूद. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. जब बात आती है कि किस फल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, तो अमरूद का नाम सबसे ऊपर आता है.

अमरूद में कितना प्रोटीन होता है?

अमरूद में एक कप यानी करीब 165 ग्राम में लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन होता है, अगर 100 ग्राम की बात करें तो इसमें करीब 2.6 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है.

प्रोटीन की मात्रा:

  • एक कप कटा हुआ अमरूद (165 ग्राम) में: 4.2 ग्राम
  • 100 ग्राम अमरूद में: 2.6 ग्राम
  • एक मीडियम साइज के पूरे अमरूद (लगभग 55 ग्राम) में: 1.4 ग्राम

अमरूद में प्रोटीन के अलावा और क्या-क्या मिलता है?

विटामिन सी का पावरहाउस: हम अक्सर सोचते हैं कि संतरा या नींबू ही विटामिन-सी का सबसे बड़ा सोर्स हैं, लेकिन सच तो यह है कि अमरूद में संतरे से भी कई गुना ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है. यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को लोहे जैसी मजबूती देता है.

पेट के लिए वरदान: इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है. अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है या सुबह पेट साफ होने में दिक्कत होती है, तो अमरूद खाना किसी अचूक औषधि से कम नहीं है.

कम कैलोरी, ज्यादा ताकत: सबसे अच्छी बात यह है कि यह वजन नहीं बढ़ने देता. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, जिससे पेट भी भर जाता है और शरीर को भारी मात्रा में पोषण भी मिल जाता है.

Source: medanta

Watch Video: 

इसे भी पढ़ें: क्या सितंबर-अक्टूबर में बाजरा खाना चाहिए? जानें बाजरे की तासीर कैसी होती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guava, Amrood Ke Fayde, Kis Fal Me Protein Hota Hai, High Protein Fruits, Amrud Ke Fayde Kya Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com