विज्ञापन

मुंह में रखते ही घुल जाएगी बेसन की बर्फी, बनाने के लिए अपनाएं हलवाई के ये माप

बेसन की बर्फी सख्त बनती है या जमती ही नहीं? Chef Ashok की इस 20 मिनट वाली ट्रिक से बनाएं हलवाई जैसी बर्फी. देखें रेसिपी वीडियो.

मुंह में रखते ही घुल जाएगी बेसन की बर्फी, बनाने के लिए अपनाएं हलवाई के ये माप
बेसन की बर्फी कैसे बनती है?
NDTV

जब भी घर पर बेसन की बर्फी बनाने का जिक्र आता है, तो मन में यही डर रहता है कि कहीं बर्फी बहुत ज्यादा सख्त न हो जाए या फिर सही से जमे ही नहीं. हलवाई जैसी परफेक्ट और दानेदार बर्फी बनाने की चाहत तो सबकी होती है, लेकिन सही सीक्रेट और मेजरमेंट न पता होने के कारण अक्सर बात बिगड़ जाती है.@CookingWithChefAshok ने एक वीडियो शेयर कर ऐसा तरीका बताया है, जिसको अगर आप अपनाते हैं, तो सिर्फ बीस से पच्चीस मिनट में मुंह में घुल जाने वाली बेसन की बर्फी तैयार हो जाएगी.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • बेसन (3 कप बारीक वाला)
  • देसी घी (1 कप)
  • चीनी (1.5 कप)
  • दूध (4 से 5 बड़े चम्मच)
  • पानी (250 मिलीलीटर चाशनी के लिए)
  • केसर के धागे (थोड़े से)
  • हरी इलायची पाउडर (आधा चम्मच से कम)
  • ऑरेंज-रेड फूड कलर (चुटकी भर वैकल्पिक)
  • बादाम और पिस्ता

बनाने की विधि:

  1. बेसन में 4 से 5 चम्मच दूध मिलाकर 5 मिनट रखें, फिर मिक्सी या मोटी छन्नी से छान लें ताकि दानेदार टेक्चर मिल जाए.
  2. कढ़ाई में 1 कप घी गर्म करें और बेसन को मीडियम आंच पर 10 से 12 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें जब तक बढ़िया खुशबू न आ जाए.
  3. एक पैन में चीनी और आधा पानी उबालें. 
  4. उसमें केसर और इलायची पाउडर डालकर डबल तार वाली चाशनी तैयार करें.
  5. भुने हुए बेसन और तैयार चाशनी को हल्का ठंडा करके आपस में अच्छी तरह मिला लें.
  6. मिश्रण को बटर पेपर लगी ट्रे में फैलाएं, ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का दबाएं.
  7. 10 मिनट बाद गुनगुनी हालत में ही मनपसंद आकार में काट लें.
  8. हलवाई जैसी परफेक्ट दानेदार बेसन की बर्फी तैयार है.

इसे 30 दिन तक चावल छोड़ने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? वजन, शुगर और एनर्जी पर दिख सकता है असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Besan Barfi Recipe Video, High Protein Recipe, Besan Recipe, Besan Barfi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com