विज्ञापन

कैल्शियम आयरन खून की कमी, कमजोरी, थकान का तोड़ हैं भुने हुए चने के लड्डू, देखें रेसिपी वीडियो

कुछ हेल्दी खाने का तो मन है, लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या खाएं? अब आप भुने चने के लड्डू बनाकर खा सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा कर सकते हैं. नोट करें रेसिपी.

कैल्शियम आयरन खून की कमी, कमजोरी, थकान का तोड़ हैं भुने हुए चने के लड्डू, देखें रेसिपी वीडियो
भुने चने के लड्डू कैसे बनाएं?
NDTV

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में कमजोरी, सुस्ती और शरीर में दर्द रहना एक आम समस्या बन चुकी है. ऐसे में शरीर को तुरंत ऊर्जा देने और अंदर से मजबूत बनाने के लिए सेहतमंद खान-पान बहुत जरूरी है. बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर या एनर्जी सप्लीमेंट्स की जगह अगर हम घर पर ही प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों का इस्तेमाल करें, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. भुने चने और मखाने से बने लड्डू न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत का खजाना भी हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • छिलके वाले भुने चने (500 ग्राम)
  • गुड़ (500 ग्राम)
  • मखाना (100 ग्राम)
  • गेहूं का आटा (½ कप)
  • देशी घी (200 ग्राम)
  • बादाम (80 ग्राम)
  • काजू (50 ग्राम)
  • कद्दू के बीज (30 ग्राम)
  • किसमिस (100 ग्राम)
  • इलायची पाउडर (1 छोटा चम्मच)

बनाने की आसान विधि:

  1. छिलके वाले भुने चनों को कढ़ाई में 2 से 3 मिनट ड्राई रोस्ट कर लें ताकि उनका सीलापन खत्म हो जाए.
  2. अब थोड़ा सा घी डालकर मखानों को भी क्रिस्पी होने तक भून लें.
  3. कद्दू के बीजों को भी हल्का सा सेक लें.
  4. चने और मखाने ठंडे होने के बाद मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
  5. कद्दू के बीजों को हल्का दरदरा पीसें.
  6. कढ़ाई में 3 से 4 चम्मच घी गरम करें और गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें अब.
  7. इसी में कटे हुए बादाम, काजू, किसमिस और कद्दू के बीज डालकर 2 मिनट और पका लें.
  8. अब कढ़ाई में बचा हुआ सारा घी डालें.
  9. फिर इसमें चने का पाउडर और मखाने का पाउडर डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक चलाएं.
  10. इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें.
  11. एक अलग पैन में गुड़ और 1.5 कप पानी डालकर गरम करें.
  12. जब गुड़ पिघल जाए और एक उबाल आ जाए, तो इसे 4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. 
  13. गुड़ के सिरप को छानते हुए चने और मखाने वाले मिश्रण में मिलाएं.
  14. अच्छी तरह से चम्मच से चलाकर मिला लें.
  15. जब मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तो हाथों में थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें.
  16. ठंडा होने के बाद इन्हें किसी साफ एयरटाइट डिब्बे में रख दें.

इसे भी पढ़ें: स्किन का कोलेजन कैसे बढ़ाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, दमकने लगेगी त्वचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhune Chane Ke Fayde, High Protein Ladoos, Bhune Chane Khane Ke Fayde, Roasted Chana Recipes, Protein Ladoo Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com