विज्ञापन

नाश्ते में डोसा खाने है मन? 5 मिनट में बताएं आटे का क्रिस्पी जालीदार डोसा, बिना फर्मेंट किए बनाएं ये रेसिपी

नाश्ते में कुछ क्रिस्पी और हेल्दी खाने का मन है? सिर्फ आधा कप गेहूं के आटे से 5 मिनट में बनाएं जालीदार इंस्टेंट डोसा. जानिए बिना दही और बिना सोडा की आसान रेसिपी.

नाश्ते में डोसा खाने है मन? 5 मिनट में बताएं आटे का क्रिस्पी जालीदार डोसा, बिना फर्मेंट किए बनाएं ये रेसिपी
Wheat Flour Dosa Recipe : गेहूं के आटे का डोसा कैसे बनाएं?

सुबह के नाश्ते में अगर कुछ हल्का, स्वादिष्ट और जल्द बनने वाला खाना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे से बनने वाला यह इंस्टेंट डोसा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो दही की जररत पड़ती है और न ही बेकिंग सोडा की. सिर्फ कुछ आसान सामग्री और 5 मिनट की तैयारी में आप घर पर बाजार जैसा जालदार और क्रिस्पी डोसा बना सकते हैं.

यूट्यूब पर इस रेसिपी को @Shyamlis Kitchen नाम के एक चैनल पर शेयर किया गया है. इस वीडियों में बहुत ही आसान तरीके से आटे से बनने वाली डोसा रेसिपी शेयर की गई है. यहां आप वीडियों में रेसिपी देख सकते हैं-

आटे का डोसा कैसे बनाएं?

जरूरी सामान

  • आधा कप गेहूं का आटा
  • 2 बड़े चम्मच बारीक सूजी
  • नमक स्वादानुसार
  • डेढ़ कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • तड़के के लिए
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 2-3 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
  • 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 1 हरी मिर्च
  • 5-6 करी पत्ते
  • 2 चम्मच बारीक कटा प्याज
  • 1 चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
  • थोड़ा सा सांभर मसाला, पाव भाजी मसाला या किचन किंग मसाला
  • हरी धनिया

कैसे करें बैटर तैयार

सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, सूजी और नमक डालकर मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पहले गाढ़ा घोल तैयार करें और फिर धीरे-धीरे पानी मिलाकर इसे पतला करें. बैटर को अच्छी तरह फेंटकर 5 से 7 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा और सूजी फूल जाएं.

इसके बाद तैयार तड़के को बैटर में डालें. साथ में थोड़ा सांभर मसाला और हरी धनिया भी मिला दें. अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर बैटर को नीर डोसा जैसा पतला कर लें. आखिर में नींबू का रस मिलाएं.

क्रिस्पी डोसा बनाने का सही तरीका

तवे को अच्छी तरह गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. जब तवा अच्छी तरह गर्म हो जाए तो आंच धीमी करके पतले बैटर को गोल-गोल घुमाते हुए फैलाएं. मीडियम आंच पर लगभग एक मिनट तक पकाएं. जब ऊपर की सतह सूखने लगे तो थोड़ा तेल डाल दें.

करीब ढाई से तीन मिनट में डोसा खुद ही तवे से छूटने लगेगा. इस डोसे को पलटने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि पतले बैटर की वजह से यह ऊपर से भी अच्छी तरह पक जाता है. तैयार डोसा बाहर निकालकर जाली या वायर रैक पर रखें ताकि इसकी कुरकुराहट बनी रहे.

बिना फर्मेंट के तैयार हो जाती है ये रेसिपी, इसलिए है खास

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं होती. सूजी डोसे को लंबे समय तक क्रिस्पी बनाए रखने में मदद करती है, जबकि हल्का तड़का इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. कम तेल में बनने वाला यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है.

किसके साथ करें सर्व?

इस क्रिस्पी आटा डोसा को हरी धनिया और दही की झटपट चटनी, नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसा जा सकता है. अगर रोज-रोज एक जैसी रोटी-सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो यह आसान और हेल्दी नाश्ता आपके मेन्यू में नया स्वाद जोड़ सकता है.

ये भी पढ़ें - लौकी ना खाने वाले भी रोज किलो-किलो खरीदेंगे, बस एक बार बनाएं लौकी का हेल्‍दी नाश्‍ता- लच्छा पराठा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wheat, Wheat Procurement, Dosa, Dosa And Chutney, Dosa At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com