विज्ञापन

सिर्फ दाल-अंडे में नहीं, इन 5 फलों में भी भरपूर होता है प्रोटीन

अगर आप प्रोटीन की कमी पूरा करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन 10 फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. देखें पूरी लिस्ट.

सिर्फ दाल-अंडे में नहीं, इन 5 फलों में भी भरपूर होता है प्रोटीन
सबसे ज्यादा प्रोटीन किस फल में पाया जाता है?
NDTV

जब भी हम शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने की सोचती हैं, तो दिमाग में सबसे पहले दालें, अंडे, पनीर या चिकन का नाम ही आता है. बहुत कम लोगों को यह मालूम होता है कि कुछ ऐसे फल भी हैं जो प्रोटीन का बेहतरीन जरिया हैं. अक्सर लोग फलों को सिर्फ विटामिन्स, फाइबर और पानी का सोर्स मानते हैं, लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं या अपनी रोजाना की डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं.

फलों में सबसे ज्यादा प्रोटीन किस फल में होता है?

अमरूद प्रोटीन के मामले में बाकी सभी फलों को पीछे छोड़ देता है. एक कप कटे हुए अमरूद से आपको लगभग 4.2 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है, जो किसी भी अन्य फल की तुलना में काफी ज्यादा है. इसके अलावा, अमरूद पाचन दुरुस्त रखने और पेट को साफ रखने में भी रामबाण माना जाता है.

अगर आप अपनी थाली में प्रोटीन की वैरायटी बढ़ाना चाहती हैं, तो इन फलों को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें,

एवोकाडो:

अमरूद के बाद एवोकाडो में भी अच्छा-खासा प्रोटीन पाया जाता है. एक कप एवोकाडो में करीब 3 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके साथ ही इसमें सेहतमंद फैट्स होते हैं, जो दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं.

कटहल:

कटहल को भले ही हम सब्जी की तरह पकाकर खाते हैं, लेकिन यह फल ही है. एक कप पके हुए या कच्चे कटहल में लगभग 2.8 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है.

कीवी:

खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह फल सिर्फ प्लेटलेट्स बढ़ाने के काम नहीं आता, बल्कि एक कप कीवी खाने से शरीर को लगभग 2.1 ग्राम प्रोटीन भी मिलता है. इसमें विटामिन-सी की मात्रा भी जबरदस्त होती है.

केला:

जिम जाने वाले और कसरत करने वाले लोगों का पसंदीदा फल केला भी प्रोटीन देने में पीछे नहीं है. एक मीडियम आकार के केले में करीब 1.3 से 1.5 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है.

इसे भी पढ़ें: कैल्शियम आयरन खून की कमी, कमजोरी, थकान का तोड़ हैं भुने हुए चने के लड्डू, देखें रेसिपी वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Fruits, Guava, Sabse Jyada Protein Kaun Se Fruit Mein Hota Hai, Sabse Jyada Protein Kisme Hota Hai In Veg, Avocado
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com