क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो डकवीड को सिर्फ गंदगी या फालतू का कचरा समझते हैं? क्या आप जानते हैं, पानी में पाया जाने वाला ये पौधा सबसे ताकतवर और पौष्टिक चीजों में से एक है. इसकी खास बात ये है कि इसकी खेती चीन जैसे देशों में की जाती है.
डकवीड में लगभग 25% से 40% तक हाई-क्वालिटी क्रूड प्रोटीन पाया जाता है. इतना ही नहीं, इसमें वो सारे जरूरी अमीनो एसिड, डाइटरी फाइबर, विटामिन्स जैसे विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और आयरन जैसे मिनरल्स कूट-कूट कर भरे हैं. यही वजह है कि चीन में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. चलिए, फिर देर किस बात की है एक नजर डाल लेते हैं इसे खाने से शरीर में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
ये देखें वीडियो...
डकवीड है क्या?
आपने अक्सर गांवों या शहरों के आस-पास तालाबों, पोखरों या रुके हुए पानी के ऊपर हरी-हरी मखमली चादर जैसी जमी देखी होगी. ज्यादातर लोग इसे आम भाषा में 'काई' या बेकार की गंदगी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में यही हरी परत डकवीड है.
यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला जलीय पौधा है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे उगाने के लिए उपजाऊ जमीन या महंगे खाद-बीज की जरूरत नहीं पड़ती. यह पानी की सतह पर तैरता रहता है और बहुत कम समय में पूरे तालाब को हरा-भरा कर देता है.
सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद?
- इसमें सोयाबीन और मटर से भी बेहतरीन और हाई-क्वालिटी प्रोटीन मिलता है.
- जो लोग मांस-मछली नहीं खाते, उनके लिए यह सस्ते और बेहतरीन प्रोटीन का एक तगड़ा विकल्प बन सकता है.
- इसमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स शरीर की कमजोरी दूर करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं.
- इसमें भरपूर डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है.
चीन और दूसरे देशों में कैसे होता है इसका इस्तेमाल?
- हमारे यहां भले ही इसे तालाब की गंदगी मानकर छोड़ दिया जाता हो, लेकिन चीन और कई एशियाई देशों में इसकी वैज्ञानिक तरीके से फार्मिंग की जाती है. वहां के लोग इसे अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल करते हैं.
- चीन में लोग इसके कुरकुरे पकौड़े बनाकर बड़े मजे से खाते हैं.
- इसके अलावा सूप, सलाद और कई पारंपरिक डिशेज में भी इसका इस्तेमाल होता है.
इसे भी पढ़ें: Suran Ki Sabji: कच्चा सूरन क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए गले में खुजली से बचने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं