विज्ञापन

हड्डियों को मजबूत और इम्यूनिटी को बूस्ट करेंगे रागी के ये लड्डू, ये रहा बनाने का आसान तरीका

बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी रागी लड्डू की आसान रेसिपी सीखें. गुड़, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स से बने ये स्वादिष्ट लड्डू बिना चीनी के तैयार होते हैं और एनर्जी से भरपूर हैं.

हड्डियों को मजबूत और इम्यूनिटी को बूस्ट करेंगे रागी के ये लड्डू, ये रहा बनाने का आसान तरीका
रागी के लड्डू कैसे बनते हैं?
NDTV

अगर आप बच्चों के लिए कोई हेल्दी और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो रागी लड्डू एक बेहतरीन विकल्प है. रागी को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. गुड़, ड्राई फ्रूट्स और बीजों से तैयार ये लड्डू स्वाद के साथ-साथ शरीर को कई फायदे पहुंचाने में फायदेमंद हैं. खास बात यह है कि इसमें रिफाइंड चीनी का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए यह बच्चों, जिम जाने वालों और पूरे परिवार के लिए एक हेल्दी स्नैक है. हाल ही में डिजिटल क्रिएटर @Kabita's Kitchen ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्टेप-बाय-स्टेप शेयर की है.

यहां देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है, 

रागी के आटे के लड्डू कैसे बनाएं | Ragi Laddu Ki Recipe

सामग्री:

  • रागी का आटा (2 कप)
  • गुड़ (1 कप स्वादानुसार कम या ज्यादा)
  • घी (2 से 3 बड़े चम्मच)
  • बादाम (¼ कप)
  • काजू (¼ कप)
  • पिस्ता (2 बड़े चम्मच)
  • मिक्स बेरीज या किशमिश (¼ कप)
  • मेलन सीड्स (2 बड़े चम्मच)
  • कद्दू के बीज (2 बड़े चम्मच)
  • जायफल (½ छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ)
  • पानी (½ कप)

बनाने का तरीका

  1. एक पैन गर्म करें और उसमें बादाम, काजू, पिस्ता, मेलन सीड्स और पम्पकिन सीड्स को बिना घी के कम आंच पर भून लें. जब इनमें से खुशबू आने लगे और बीज चटकने लगें, तब मिक्स बेरीज या किशमिश डालकर 1 मिनट और भूनें, मिश्रण को ठंडा होने दें.
  2. ठंडा होने के बाद सभी ड्राई फ्रूट्स और बीजों को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
  3. पैन में 1 बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म होने पर रागी का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाकर 7 से 8 मिनट तक भूनें.
  4. बीच में 1 बड़ा चम्मच घी और डालें, जब आटे से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग थोड़ा गहरा हो जाए, तब गैस बंद कर दें.
  5. एक पैन में गुड़, ½ कप पानी और थोड़ा सा घी डालकर पूरी तरह पिघलने तक पकाएं.
  6. अब एक बड़े बर्तन में भुना हुआ रागी का आटा, पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स और कद्दूकस किया हुआ जायफल डालकर मिला लें. 
  7. गुड़ की चाशनी को थोड़ा-थोड़ा करके मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलाएं, जब मिश्रण हाथ से बंधने लगे, तब हाथों पर थोड़ा घी लगाकर मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.
  8. स्वादिष्ट और हेल्दी रागी लड्डू तैयार हैं, इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक खाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:  कौन हैं वो 4 लोग जिन्हें नहीं पीना चाहिए सत्तू?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ragi Laddu Recipe, Ragi Laddu, Kabita Kitchen, Healthy Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com