विज्ञापन

सावन में साबूदाना और मखाना खा रहे हैं? इन टिप्स से मिलेगा दोगुना पोषण और वही शानदार स्वाद

क्या आप भी व्रत में खुद को एनर्जेटिक और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का ऐसे करें सेवन.

सावन में साबूदाना और मखाना खा रहे हैं? इन टिप्स से मिलेगा दोगुना पोषण और वही शानदार स्वाद
व्रत में खाई जाने वाली रेसिपी.
NDTV

सावन के व्रत में बनने वाले पारंपरिक पकवान स्वाद में तो लाजवाब होते हैं, लेकिन थोड़ी-सी समझदारी से इन्हें और भी ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है. अक्सर हमारी थाली में साबूदाना, आलू और तली हुई चीजें ज्यादा होती हैं, जबकि कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके उसी थाली में प्रोटीन, फायबर, कैल्शियम, हेल्दी फैट और कई जरूरी विटामिन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए नई रेसिपी सीखने की जरूरत नहीं, बल्कि घर में बनने वाले पुराने पकवानों को थोड़ा अलग तरीके से तैयार करना है.

कैसे बढ़ाएं व्रत में खाई जाने वाली चीजों का पोषण- 

1. साबूदाना खिचड़ी में करें ये छोटा बदलाव-

साबूदाना खिचड़ी व्रत की सबसे पॉपुलर डिश है, लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा और प्रोटीन कम होता है. इसे ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो मूंगफली की मात्रा थोड़ा बढ़ाएं. अगर मूंगफली को पहले भिगोकर हल्का स्टीम कर लें और फिर खिचड़ी में मिलाएं, तो वह ज्यादा मुलायम और पचने में आसान रहती है. परोसते समय ऊपर से अनार के दाने और हरी धनिया डाल दें. इससे स्वाद के साथ फायबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी बढ़ जाएंगे.

2. मखाने की खीर को बनाएं हेल्दी-

मखाने की खीर में अक्सर जरूरत से ज्यादा चीनी डाल दी जाती है. इसकी जगह मिठास थोड़ी कम रखें और ऊपर से बादाम, पिस्ता, अखरोट और थोड़ी-सी किशमिश डालें. इससे खीर में कैल्शियम, हेल्दी फैट और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाएगी. अगर मलाई वाला दूध लेने की बजाय टोंड दूध इस्तेमाल करें, तो यह और हल्की बन सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पोषण से भरपूर मखाना.Photo Credit: Google/ creative common license

3. कुट्टू की पूरी नहीं, चीला या रोटी ट्राई करें-

कुट्टू का आटा अपने आप में काफी पौष्टिक होता है, लेकिन डीप फ्राई करने से इसकी कैलोरी बढ़ जाती है. इसकी पूरी की जगह कुट्टू का चीला या रोटी बनाएं. बैटर में कद्दूकस किया हुआ उबला शकरकंद मिला देंगे, तो स्वाद भी बढ़ेगा और फाइबर भी. साथ में दही परोसेंगे, तो प्रोटीन भी मिल जाएगा.

4. भगर/ मोरधन/सामा के चावल की खिचड़ी को दें नया ट्विस्ट-

मोरधन की सादी खिचड़ी बनाने की बजाय उसमें भुनी मूंगफली, छोटे टुकड़ों में कटा शकरकंद और जीरे का तड़का लगाएं. ऊपर से हरी धनिया और थोड़ा नींबू का रस डालें. अगर साथ में एक कटोरी दही भी रख दें, तो यह व्रत का संतुलित भोजन बन सकता है.

5. शकरकंद चाट को और मजेदार बनाएं-

उबले शकरकंद में सिर्फ सेंधा नमक डालकर खाने की बजाय उसमें दही, स्टीम्ड मूंगफली, अनार के दाने, भुना जीरा और नींबू का रस मिलाकर चाट तैयार करें. इससे एक ही प्लेट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फायबर और विटामिन का बेहतर संतुलन मिल सकता है.

6. सिंघाड़े की टिक्की तलने की बजाय सेंकें-

सिंघाड़े के आटे में उबला शकरकंद और थोड़ी दरदरी मूंगफली मिलाकर टिक्की तैयार करें. इसे ज्यादा तेल में तलने की बजाय तवे पर हल्का सेंकें. इससे स्वाद भी बना रहेगा और अतिरिक्त तेल से भी बच जाएंगे.

7. राजगीरे की रोटी के साथ दही जरूर रखें-

राजगीरा प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसकी रोटी या पराठे के साथ एक कटोरी दही खाएं. चाहें तो दही में भुना जीरा और अनार के दाने भी मिला सकते हैं. इससे थाली ज्यादा संतुलित हो जाएगी.

8. फल और दही को बनाएं स्मार्ट स्नैक-

अगर व्रत में सिर्फ फल खाते हैं, तो उसमें एक कटोरी दही, थोड़ा भुना मखाना और कुछ कटे बादाम या अखरोट भी मिला दें. इससे यह हल्का लेकिन लंबे समय तक पेट भरकर रखने वाला स्नैक बन जाएगा.

ये भी पढ़ें- 9 साल के बाद रुक गई बच्चे की लंबाई? बुलेट की स्पीड से बढ़ेगी हाइट, रोज खिलाएं ये 5 चीजें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fruit-based Diet, Healthy Recipe, Sawan Vrat Recipes, Vrat Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com