विज्ञापन

ज़ुबान के जायके पर सेहत का तड़का, बिना ओवन और बिना मैदा के बनाएं आटा पिज्जा | Atta Pizza Recipe

Bina Oven Ke Pizza Kaise Banaen: पिज्जा खाने का मन है लेकिन हेल्दी होना चाहिए, इतना ही नहीं घर में ओवन भी नहीं है. नीचे बताई गई रेसिपी आपकी सारी मुश्किलें आसान कर देगी.

ज़ुबान के जायके पर सेहत का तड़का, बिना ओवन और बिना मैदा के बनाएं आटा पिज्जा | Atta Pizza Recipe
कढ़ाई में पिज्ज़ा बनाने का तरीका
NDTV

Bina Oven Ke Pizza Kaise Banaen: कई बार घर पर पिज्जा खाने का मन तो करता है, लेकिन ओवन न होने की वजह से मन को हमेशा मारना पड़ता है. घबराइए मत, इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि बिना ओवन के भी बनाई जा सकती है.

अगर आपके बच्चे बार-बार पिज्जा की डिमांड करते हैं, तो इस आसान तरीके से आप गेहूं के आटे से मुलायम और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार कर सकते हैं. हाल ही में डिजिटल क्रिएटर @Shyam Rasoi ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी इसे स्टेप-बाय-स्टेप शेयर किया है.

यहां देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

घर पर बिना यीस्ट के पिज्जा कैसे बनाएं | Bina Yeast Ke Pizza Base Kaise Banaen

सामग्री:

  • पिज्जा बेस के लिए
  • गेहूं का आटा (2 कप)
  • दही (½ कप)
  • बेकिंग पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (½ छोटा चम्मच)
  • नमक (½ छोटा चम्मच)
  • चीनी (1 बड़ा चम्मच)
  • ऑलिव ऑयल या कोई भी बिना खुशबू वाला तेल (2 बड़े चम्मच)
  • पानी (जरूरत अनुसार) 

पिज्जा सॉस के लिए

  • टमाटर (4 लगभग 400 ग्राम)
  • तेल (2 बड़े चम्मच)
  • लहसुन (1 बड़ा चम्मच बारीक कटा)
  • प्याज (1 से 1½ बड़ा चम्मच बारीक कटा)
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
  • नमक (1 छोटा चम्मच)
  • काली मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • चीनी (1 छोटा चम्मच)
  • ऑरिगेनो (1 छोटा चम्मच)
  • चिली फ्लेक्स (1 छोटा चम्मच)
  • टोमैटो केचप (1½ से 2 बड़े चम्मच)
  • विनेगर (1 छोटा चम्मच)

टॉपिंग के लिए

  • लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च
  • प्याज
  • पनीर
  • उबले हुए स्वीट कॉर्न
  • मोजरेला चीज
  • बटर या ऑलिव ऑयल

बनाने का तरीका

पिज्जा बेस का आटा तैयार करें

  1. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें, इसमें दही, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  2. अब तेल डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें.
  3. आटे को 2 से 3 मिनट तक अच्छे से गूंधें, ऊपर से थोड़ा तेल लगाएं और ढककर 1 घंटे के लिए रख दें.

पिज्जा सॉस बनाएं

  1. टमाटरों पर हल्का कट लगाकर 4 से 5 मिनट उबाल लें.
  2. फिर ठंडे पानी में डालकर छिलका उतार दें.
  3. टमाटरों को काटकर मिक्सर में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर के साथ पीस लें.
  4. अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और लहसुन भूनें, फिर प्याज डालकर नरम होने तक पकाएं.
  5. अब टमाटर की प्यूरी डालें और इसमें नमक, काली मिर्च, चीनी, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स, टोमैटो केचप और विनेगर मिलाएं.
  6. कम आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं, जब तक सॉस गाढ़ी न हो जाए.

सब्जियां तैयार करें

  1. एक पैन में थोड़ा बटर गर्म करें, इसमें शिमला मिर्च और प्याज डालकर तेज आंच पर लगभग 1 मिनट भून लें.
  2. इससे पिज्जा का स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा.

पिज्जा बेस बनाएं

  1. तैयार आटे को 4 बराबर हिस्सों में बांट लें, एक लोई लेकर हल्का मोटा बेलें.
  2. कांटे/फोर्क से बेस पर छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि वह ज्यादा न फूले.
  3. हल्के गर्म तवे पर बेस रखें और कम आंच पर दोनों तरफ 2 से 3 मिनट तक सेक लें. इसी तरह सभी बेस तैयार कर लें.

पिज्जा तैयार करें

  1. पिज्जा बेस पर 2 बड़े चम्मच सॉस फैलाएं. 
  2. ऊपर से मोजरेला चीज, शिमला मिर्च, प्याज, पनीर और स्वीट कॉर्न डालें, आखिर में थोड़ा और चीज डाल दें.

पिज्जा बेक करें

  1. एक बड़े तवे को पहले से गर्म कर लें, तवे पर स्टैंड रखें और उसके ऊपर पिज्जा वाली प्लेट रखें.
  2. ढककर मीडियम आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं, जब तक चीज अच्छी तरह पिघल न जाए.

टिप

  1. आप चाहें तो पिज्जा को सीधे तवे पर भी बना सकते हैं, इसके लिए तवे पर पिज्जा रखें और साथ में एक छोटी कटोरी पानी की रख दें.
  2. अब ढककर कम आंच पर 5 से 6 मिनट पकाएं. भाप बनने से चीज जल्दी और अच्छी तरह पिघल जाएगी.

सर्व करें

  1. तैयार पिज्जा पर ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें, मनपसंद आकार में काटें और गरमा-गरम सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें: अंडा या चिकन? Weight Loss और Muscle Gain के लिए कौन सा प्रोटीन है ज्यादा फायदेमंद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atta Pizza Recipe, Pizza Without Oven, Pizza Without Yeast, Healthy Pizza Base, Healthy Pizza Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com