- रागी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद अनाज माना जाता है.
- कुट्टू के आटे में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है.
- बादाम के आटे को पोषण से भरपूर माना जाता है.
Healthy Flour Substitutes: कई बार किचन में कुकिंग करते वक्त कुछ चीजें खत्म हो जाती हैं और हम अटक जाते हैं कि अब क्या करें. मार्केट जाने और वापस उस चीज को लाने में समय काफी चला जाएगा. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. आज हम बात कर रहे हैं मैदा की. मैदा एक ऐसी सामग्री है जिसे भारतीय किचन में कई तरह की डिश बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वैसे मैदा को सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है, लेकिन फिर भी हममें से ज्यादातर लोग मैदा से बनी चीजें खाना पसंद करते हैं. तो अगर अचानक से मैदा की डिश बनाते समय मैदा खतम हो गया तो आप इसकी जगह किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल कर अपनी डिश को तैयार कर सकते हैं.
मैदा की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल- Use These Things Instead Of Refined Flour:
1. बादाम का आटा-
बादाम के आटे को पोषण से भरपूर माना जाता है. आपको बता दें कि इसमें मैंगनीज, विटामिन ई और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. आप मैदा की जगह बादाम के आटे का इस्तेमाल कर अपनी सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Millet Khichdi Recipe: स्वाद और सेहत से भरपूर है बाजरा खिचड़ी, यहां जानें फायदे और आसान रेसिपी

2. रागी का आटा-
रागी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद अनाज में से एक माना जाता है. रागी के आटे में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं. अगर आप हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं तो आप मैदा की जगह रागी के आटे को बेकिंग और कुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. कुट्टू का आटा-
कुट्टू के आटे को आमतौर पर व्रत दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. कुट्टू के आटे में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद कर सकते हैं. अगर आप पैनकेक या अन्य कोई डिश बना रहे हैं तो मैदा की जगह आप कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं