विज्ञापन

Heal With Food: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए?

शुगर कम करने के लिए क्या खाऊं? क्या आपके दिमाग में भी यही सवाल आता है? नीचे बताए गए इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

Heal With Food: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए?
शुगर कम करने के लिए क्या करना चाहिए?
NDTV

आजकल खराब खानपान और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से ब्लड शुगर यानी डायबिटीज की बीमारी बहुत आम हो गई है. घर-घर में आपको शुगर के मरीज मिल जाएंगे. अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो यह शरीर को अंदर से खोखला कर देती है. इसलिए जरूरी है कि हम सही खानपान अपनाएं. यहां जानें शुगर कंट्रोल करने के लिए हमें अपनी थाली में क्या-क्या शामिल करना चाहिए.

शुगर कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

फाइबर से भरपूर चीजें:

फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. जब आप फाइबर वाली चीजें खाते हैं तो खून में शुगर धीरे-धीरे घुलती है, इससे अचानक से शुगर का स्तर नहीं बढ़ता. इसके लिए आप हरी सब्जियां, दालें और छिलके वाले अनाज खा सकते हैं. खाने में सलाद को जरूर शामिल करें. खीरा, टमाटर और मूली जैसी चीजें आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं.

सही अनाज चुनें:

सफेद चावल और मैदे से बनी चीजें शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक होती हैं. इनकी जगह आप मल्टीग्रेन आटा, बाजरा, रागी और ओट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ब्राउन राइस भी सफेद चावल का एक बेहतरीन विकल्प है. ये सभी चीजें पचने में समय लेती हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं.

सही फल खाएं:

अक्सर लोगों को लगता है कि शुगर होने पर फल बिल्कुल नहीं खाने चाहिए. यह बात पूरी तरह सही नहीं है. आप ऐसे फल खा सकते हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जैसे सेब, अमरूद, पपीता और जामुन. जामुन तो शुगर के मरीजों के लिए वरदान माना जाता है. हां, आम या चीकू जैसे ज्यादा मीठे फलों से थोड़ा परहेज करना चाहिए.

पानी और ड्रिंक्स का रखें ध्यान:

दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. चाय या कॉफी में चीनी की जगह बिना चीनी के पिएं या फिर ग्रीन टी ले सकते हैं. कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस से बिल्कुल दूर रहना चाहिए क्योंकि इनमें शुगर बहुत ज्यादा होती है.

नोट: किसी भी डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़ें: रोटी बनाते ही हो जाती थी कड़क, बिना आटे में कुछ मिलाएं बस मैंने अपना ये तरीका, अब घंटों तक रहती है सॉफ्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blood Sugar Control Food, Sugar Kam Karne Ke Liye Kya Kare, Blood Sugar Control Diet, Blood Sugar Kaise Kam Kare, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com