विज्ञापन

दिल्ली में बैठे-बैठे करिए पूरे भारत की सैर, सरस मेले में मिलेगा 30 से ज्यादा राज्यों के जायकों का स्वाद

Saras Food Festival 2026 Delhi: दिल्ली के सुंदर नर्सरी में 21 नवंबर से 8 दिसंबर तक सरस शक्ति फूड फेस्टिवल लगेगा. यहां 30 से ज्यादा राज्यों के पारंपरिक पकवान, 55 से अधिक फूड स्टॉल और 400 से ज्यादा ग्रामीण महिला उद्यमियों के बनाए व्यंजनों का स्वाद मिलेगा.

दिल्ली में बैठे-बैठे करिए पूरे भारत की सैर, सरस मेले में मिलेगा 30 से ज्यादा राज्यों के जायकों का स्वाद
30 से ज्यादा राज्यों के जायकों का मिलेगा स्वाद
ndtv

दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और हर वीकेंड एक ही तरह के कैफे और रेस्टोरेंट के मेन्यू से बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ अलग प्लान कर सकते हैं. राजधानी में ऐसा फूड फेस्टिवल लगने जा रहा है जहां एक ही जगह पर देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक पकवान चखने का मौका मिलेगा. यहां कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक के जायके और ग्रामीण भारत के खाने की झलक देखने को मिलेगी. खास बात यह है कि इस आयोजन में 400 से ज्यादा ग्रामीण महिला उद्यमी हिस्सा लेंगी.

30 से ज्यादा राज्यों के जायकों का मिलेगा स्वाद

नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी पार्क में 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक एनुअल सरस शक्ति फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फेस्टिवल में 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के क्षेत्रीय और पारंपरिक व्यंजन पेश किए जाएंगे. यहां 55 से ज्यादा लाइव फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां खाने को बनते हुए देखने और ताजा पकवानों का स्वााद लेने का मौका मिलेगा.

400 से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं संभालेंगी स्टॉल

इसके अलावा, इस फेस्टिवल की खासियत सिर्फ अलग-अलग राज्यों का खाना नहीं है. इसमें 400 से ज्यादा ग्रामीण महिला उद्यमी अपने हुनर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ हिस्सा लेंगी. यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पाद और हुनर लोगों तक पहुंचाने का मंच भी देता है. सरस आजीविका और दीनदयााल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ऐसे आयोजनों का मकसद स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बाजार से जोड़नाा और उनकी आजीविका के अवसर बढ़ाना है.

ये भी पढ़ें- Delhi Trade Fair 2026: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से कैसे पहुंचें प्रगति मैदान? जानें मेट्रो, बस और टिकट की पूरी जानकारी

वीकेंड पर ऐसे बनाएं घूमने का प्लान

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यहां जाने की सोच रहे हैं तो खाने के साथ सुंदर नर्सरी में घूमने का भी प्लान बना सकते हैं. यहां जाने से पहले पार्क के प्रवेश टिकट और आयोजन से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर जांच लें. फेस्टिवल में आयोजन का प्रवेश निशुल्क बतााया गया है, लेकिन सुंदर नर्सरी में प्रवेश के लिए पार्क का टिकट लागू हो सकता है.

दिल्ली में किस जगह हो रहा है फेस्टिवल

जानकारी के अनुसार,  नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी पार्क स्थित पिकनिक गार्डन में ये फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है. यह फेस्टिवल 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक चलेगा. इस फेस्टिवल में 30 से ज्यादा राज्यों के व्यंजन, 55 से ज्यादा लाइव फूड स्टॉल और 400 से ज्यादा ग्रामीण महिला उद्यमी है. यह वीकेंड उन लोगों के लिए अच्छा वििकल्प हो सकता है, जो शहर में रहते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक स्वाद और खानपान की विविधताा को करीब से जानना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- गोवा नहीं, महाराष्ट्र की ये जगह जीत रही लोगों का दिल, 2 घंटे की बोट राइड में दिखेंगे 12 शानदार स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Festival, Food Festival
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com