- आलू से ही बनने वाली एक और स्वादिष्ट रेसिपी है आलू कबाब.
- यह नरम कबाब हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं.
- इसे आप अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ सर्व कर सकते हैं.
आलू एक लोकप्रिय होने के साथ ज्यादातर लोगों की फेवरेट सब्जी भी है. कुछ भी झटपट बनाना हो तो आलू ही एक ऐसी चीज है जिससे आप सब्जी या फिर स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं. बहूमुखी प्रतिभा के कारण इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आलू से बनने वाली करीज़ की बात करें तो आलू मटर, दम आलू और आलू रसेदार ऐसे तमाम उदाहरण हैं. यह सभी सब्जियां खाने में भी बेहद स्वाद लगती हैं. कोलकाता में तो बिरयानी बनाते वक्त मीट के साथ आलू भी डाला जाता है ताकि इसका स्वाद और भी बढ़ जाए. आलू से ही बनने वाली एक और स्वादिष्ट रेसिपी है आलू कबाब. इसे बहुत ही सिम्पल सामग्री जैसे आलू, लहसुन, अदरक, हंग कर्ड, लाल मिर्च, बेसन और मसालों के साथ तैयार किया जाता है. इसे आप स्टार्टर के रूप में सर्व कर सकते हैं.
Immunity: बदलते मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इन 10 गलतियों को करने से बचें
यह नरम कबाब हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. इसे आप अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ सर्व कर सकते हैं. हमारी इस रेसिपी में इसे बार्बीक्यू सॉस या धनिए और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करने का सुझाव देते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Potato Recipes: अपने फेवरेट आलू से बनाएं ये स्वादिष्ट 11 व्यंजन, ट्राई करें
आलू कबाब रेसिपी:
इन कबाब बनाने के लिए, सभी सूखी सामग्री को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें. फिर दही, नींबू का रस, अदरक का पेस्ट, कटा हुआ लहसुन और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार किए गए मैरीनेशन में आलू को अच्छी तरह से मिलाएं और कम से कम एक से दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. स्क्यूअर में लगाकर आलू को ग्रिल करें और पूरी तरह पकने का इंतजार करें. स्लाइस प्याज और नींबू के रस छिड़ककर सर्व करें.
आलू कबाब की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी देखने के लिए यहां क्लिक करें:
ये क्रिस्पी आलू कबाब किसी भी पार्टी की रौनक बढ़ा देंगे. जो भी एक बार इन्हें खाना शुरू करेंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे. एक बार इन आलू कबाब को ट्राई करें और हमें बताएं की आपको यह रेसिपी कैसी लगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं