विज्ञापन

Microwave Besan Halwa: सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं हलवाई जैसा दानेदार हलवा, झटपट नोट करें रेसिपी

Besan Halwa Recipe: घर में मेहमान अचानक आ जाएं, तो सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट बेसन का हलवा, गैस की भी होगी बचत!

Microwave Besan Halwa: सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं हलवाई जैसा दानेदार हलवा, झटपट नोट करें रेसिपी
Besan Halwa: बेसन का हलवा कैसे बनाएं. (AI Generated Image)

Besan Halwa Recipe In Hindi: क्या आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन घर में कुछ भी मीठा फ्रिज में बचा नहीं और अचानक से मेहमान आ गए हैं. ऐसे में कई बार समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाएं जो जल्दी भी बन जाए और स्वादिष्ट भी हो. अगर भी ऐसी ही रेसिपी की तलाश में हैं, तो बेसन का हलवा ट्राई कर सकते हैं. बेसन का हलवा एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई पसंद करता है. लेकिन बेसन को कढ़ाई में भूनने में बहुत समय और मेहनत लगती है. अगर आंच तेज हो जाए तो बेसन जल जाता है और कम हो तो भूनने में आधा घंटा निकल जाता है. ​लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसी हलवे को मात्र 10 मिनट में बिल्कुल हलवाई जैसा दानेदार और खुशबूदार बना सकते हैं? जी हां, इस नए तरीके से. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

​माइक्रोवेव का इस्तेमाल-

बेसन के हलवे का सबसे मुश्किल काम है उसे भूनना. घंटों कढ़ाई के सामने खड़े होकर चम्मच चलाने के बजाय, आप बेसन को माइक्रोवेव में भून सकते हैं. इससे बेसन एक समान भूनता है और जलने का डर भी कम रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

​बेसन का हलवा कैसे बनाएं? (How To Make Besan Halwa)

  1. सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ बाउल लें. इसमें एक कप बेसन और आधा कप देसी घी डालें. इसे अच्छे से मिलाएं और माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए रख दें. 2 मिनट बाद निकालें, चम्मच से चलाएं और फिर से 2 मिनट के लिए रख दें. जब बेसन से सोंधी खुशबू आने लगे और रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो समझें बेसन भून गया है.
  2. ​जब बेसन भुन रहा हो, उसी समय गैस पर एक कप दूध गर्म कर लें. दूध में थोड़ी सी केसर या इलायची पाउडर डाल दें. हलवाई जैसा स्वाद पाने के लिए पानी की जगह गर्म दूध का इस्तेमाल करें.
  3. भुने हुए बेसन में स्वादानुसार चीनी और वो गर्म किया हुआ दूध डालें. इसे अच्छे से मिक्स करें. अब इस मिश्रण को फिर से 1-2 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें.
  4. हलवा तैयार है! इसे ऊपर से थोड़े और देसी घी और कटे हुए ड्राई फ्रूट्ससे गार्निश करें.

​यह तरीका क्यों है बेस्ट?

कढ़ाई में जो हलवा 30-40 मिनट लेता है, वह माइक्रोवेव में 8-10 मिनट में तैयार हो जाता है.

गैस का इस्तेमाल सिर्फ दूध गर्म करने के लिए होता है, बाकी सारा काम बिजली से चलने वाले माइक्रोवेव में हो जाता है.

आपको घंटों चम्मच चलाने की जरूरत नहीं पड़ती.

माइक्रोवेव में बेसन बहुत ही अच्छे से और अंदर तक भुनता है, जिससे हलवे का स्वाद और निखर कर आता है.

ये भी पढ़ें- बिना गैस सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं 5 टेस्टी मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​Instant Indian Dessert For Guests, ​Halwai Style Besan Halwa Make Just Minutes At Home, Besan Ka Halwa Kaise Banaye, ​Microwave Besan Halwa Hack, ​Homemade Besan Ka Halwa Tips, ​How To Roast Besan In Microwave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com