विज्ञापन

Mango Pickle Without Oil: पानी वाला आम का अचार कैसे बनाए? झटपट नोट करें रेसिपी

Zero Oil Mango Pickle: न तेल का खर्चा, न सेहत की चिंता इस आर्टिकल में जानें पानी से कैसे बनाएं आम का अचार.

Mango Pickle Without Oil: पानी वाला आम का अचार कैसे बनाए? झटपट नोट करें रेसिपी
Mango Pickle Without Oil: बिना एक बूंद तेल के बनाएं आम का चटपटा अचार. (AI Generated Image)

How To Make Traditional Indian Mango Pickle Recipe: अचार का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. गर्मियों का मौसम आते ही घरों में आम का अचार बनना शुरू हो जाता है. भारत में आपको अचार की अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. क्योंकि अचार न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए कमाल माना जाता है. भारतीय लोगों की खाने की थाली में आम का अचार न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बिना तेल का अचार बना सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. बिना एक बूंद तेल के भी चटपटा आम का अचार बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

क्यों खास है पानी वाला अचार?

आमतौर पर अचार को खराब होने से बचाने के लिए तेल का इस्तेमाल 'प्रिजर्वेटिव' के रूप में किया जाता है. लेकिन पानी वाले अचार में सारा खेल नमक, राई और पानी के सही तालमेल का होता है. इसमें आम के टुकड़ों को नमक और राई के पानी में डुबोकर रखा जाता है. कुछ दिनों बाद राई की वजह से पानी में जो खटास पैदा होती है, वही इस अचार को असली स्वाद और लंबी लाइफ देती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं पानी वाला अचार- (How To Make Mango Pickle Without Oil)

सामग्री- 

  • कच्चे आम
  • पानी
  • नमक
  • पीली या काली राई 
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हींग 

विधि-

  1. अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर अच्छे से सुखा लें. अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. आप चाहें तो गुठली निकाल दें या साथ में ही रहने दें.
  2. फिर एक बर्तन में पानी उबालें और उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ध्यान रहे, कच्चा पानी इस्तेमाल करने से अचार जल्दी खराब हो सकता है.
  3. एक कांच के बड़े बर्तन (बरनी) में आम के टुकड़े डालें. अब इसमें दरदरी पिसी राई, हल्दी, लाल मिर्च, हींग और नमक डालें.
  4. अब मसालों वाले आम में ठंडा किया हुआ पानी इतना डालें कि आम के टुकड़े पूरी तरह डूब जाएं.
  5. बरनी का मुंह एक सूती कपड़े से बांध दें और इसे 2 से 3 दिन तक धूप में रखें. दिन में एक बार सूखे चम्मच से इसे ऊपर-नीचे चलाएं.
  6. 3-4 दिन बाद राई का पानी खट्टा होने लगेगा और आम के टुकड़े नरम पड़ जाएंगे. बस, आपका जीरो-ऑयल अचार तैयार है!

अचार को खराब होने से बचाने के टिप्स-

  • अचार निकालने के लिए हमेशा सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें.
  • इस अचार को हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में ही रखें, प्लास्टिक से बचें.
  • क्योंकि इसमें तेल नहीं है, इसलिए खटास आने के बाद अगर आप इसे फ्रिज में रखेंगे, तो यह महीनों तक फ्रेश बना रहेगा.

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे खट्टी सब्जी किस देश में उगती है? टेस्ट करने से पहले 10 बार सोचेंगे

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pani Wala Aam Ka Achar Kaise Banaye, Zero Oil Mango Pickle, How To Make Mango Pickle Without Oil, Traditional Indian Mango Pickle, Easy Mango Pickle At Home, Authentic Water Pickle Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com