विज्ञापन

बिना गैस सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं 5 टेस्टी मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

No Cook Sweets Recipe: अब स्वादिष्ट मिठाई बनाने के लिए घंटों किचन में मेहनत करने की जरूरत नहीं है. घर की नॉर्मल चीजों से बिना गैस जलाए आप मिनटों में ऐसी मिठाइयां तैयार कर सकते हैं, जो स्वाद और लुक दोनों में शानदार हों.

बिना गैस सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं 5 टेस्टी मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
10 मिनट में बिना गैस के बनने वाली 5 मिठाइयां.

10 Minute Sweets Recipe: कभी अचानक मेहमान आ जाएं या मीठा खाने का मन करे, तो सबसे बड़ी परेशानी होती है झटपट कुछ स्वादिष्ट बनाने की. ऊपर से गर्मियों में किचन में खड़े होकर गैस जलाना भी किसी चुनौती से कम नहीं लगता. ऐसे में अगर बिना गैस जलाए सिर्फ 10 मिनट में स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार हो जाएं, तो बात ही अलग है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान चीजों और थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप घर पर ही ऐसी मिठाइयां बना सकते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा. इन मिठाइयों में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही महंगे सामान की जरूरत पड़ती है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इनका स्वाद बेहद पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं 5 ऐसी इंस्टेंट मिठाइयों के बारे में, जिन्हें आप बिना गैस जलाए मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

गैस के बिना बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज | Make These Tasty Recipes Without Gas

1. बिस्किट चॉकलेट बॉल्स

अगर घर में बिस्किट और चॉकलेट मौजूद है, तो यह मिठाई सबसे आसान है. किसी भी ग्लूकोज या चॉकलेट बिस्किट को पीस लें. उसमें थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क या दूध मिलाएं. छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. ऊपर से नारियल पाउडर या चॉकलेट स्प्रिंकल्स लगा दें. 10 मिनट में तैयार ये मिठाई बच्चों की फेवरेट बन जाती है.

ये भी पढ़ें: फूड पैकेजिंग पर रेड, ग्रीन निशान का मतलब तो पता है, ब्लू और येलो निशान क्या बताते हैं? खरीदारी से पहले जान लें इन रंगों का खेल

Latest and Breaking News on NDTV

2. इंस्टेंट मैंगो श्रीखंड

गर्मियों में आम का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. गाढ़ा दही लें और उसमें आम का पल्प मिलाएं. थोड़ा पिसी चीनी और इलायची डालें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा सर्व करें. इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि लोग समझ ही नहीं पाएंगे कि इसे बनाने में सिर्फ कुछ मिनट लगे हैं.

3. ड्राई फ्रूट लड्डू

ये हेल्दी और टेस्टी दोनों होते हैं. बादाम, काजू, किशमिश और खजूर को मिक्सर में पीस लें. मिश्रण को हाथ से छोटे लड्डू का आकार दें. चाहें तो ऊपर से तिल या नारियल लगा सकते हैं. इसमें चीनी डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती क्योंकि खजूर की मिठास काफी होती है.

ये भी पढ़ें: रोजाना सिर्फ वही सादा नारियल पानी पीकर बोर हो गए हैं? गर्मियों में ट्राई करें ये 6 मजेदार और रिफ्रेशिंग तरीके

4. ब्रेड रसमलाई रोल

ये मिठाई देखने में जितनी शानदार लगती है, स्वाद में उससे भी ज्यादा मजेदार होती है. ब्रेड के किनारे हटाकर उसे हल्का बेल लें. अंदर मलाई, चीनी और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण भरें. रोल बनाकर ऊपर से ठंडा रबड़ी फ्लेवर वाला दूध डाल दें. सिर्फ 10 मिनट में तैयार ये मिठाई मेहमानों को होटल जैसा फील देगी.

Latest and Breaking News on NDTV

5. नारियल मलाई कप

अगर आपको नारियल पसंद है, तो यह मिठाई जरूर ट्राई करें. ताजा नारियल बुरादा लें. उसमें मलाई और चीनी मिलाएं. छोटे कप में भरकर ऊपर से चेरी या ड्राई फ्रूट्स से सजाएं. ठंडी-ठंडी ये मिठाई गर्मी में बेहद रिफ्रेशिंग लगती है.

ये भी पढ़ें: पानी वाला आम का अचार कैसे बनाए? झटपट नोट करें रेसिपी

मिठाइयों को और खास बनाने के आसान टिप्स:

  • सर्व करने से पहले इन्हें 5 मिनट फ्रिज में जरूर रखें.
  • ऊपर से पिस्ता, बादाम या चॉकलेट सिरप डालने से लुक और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.
  • रंगीन कटोरी या ग्लास में सर्व करने से मिठाई ज्यादा आकर्षक दिखती है.

अब स्वादिष्ट मिठाई बनाने के लिए घंटों किचन में मेहनत करने की जरूरत नहीं है. घर की नॉर्मल चीजों से आप मिनटों में ऐसी मिठाइयां तैयार कर सकते हैं, जो स्वाद और लुक दोनों में शानदार हों.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
No Cook Sweets Recipe, 10 Minute Sweets Recipe, Sweets Without Gas, No Stove Dessert Recipes, Instant Sweets At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com