Hair Growth Diet: सर्दियों के मौसम में अक्सर बालों की समस्या बढ़ जाती है. इस मौसम में सर्द हवाएं बालों में नमी का कारण बनती हैं. जिससे बालों में ड्रैंड्रफ की समस्या काफी देखी जाती है. और ड्रैंड्रफ के चलते बाल झड़ने लगते हैं. जिसके चलते हमारे बाल पतले, कमजोर और बेजान नजर आ सकते हैं. आपको बता दें कि जिस तरह शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है. ठीक उसी प्रकार बालों (Foods For Hair) को हेल्दी रखने के लिए सही मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन जरूरी है. क्योंकि बालों को अंदर से मजबूत बनाने में हमारी हेल्दी डाइट ही काम आती है. तो अगर आप भी इसी तरह की समस्या से दो चार हो रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे ही हेल्दी फूड्स लेकर आएं हैं. जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर बालों को हेल्दी रख सकते हैं.
बालों की ग्रोथ के लिए खाएं ये चीजें- Eat These Foods For Hair Growth:
1. पालक-
पालक में जरूरी मिनरल होते हैं, जो शरीर के साथ-साथ बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छे माने जाते हैं. आप पालक को अपनी डाइट में सब्जी, सूप और सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Carrot For Hair: शाइनी और मजबूत बाल पाने के लिए कैसे करें गाजर का इस्तेमाल? यहां जानें तरीका

2. अंडा-
अगर आप अंडा खाते हैं तो आपको बता दें कि सर्दियों के मौसम में अंडे का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाय जाता है, जो शरीर के अलावा बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. आप बालों में अंडे का पैक बना कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Singhara Ke Fayde: बालों को हेल्दी रखने से लेकर वजन घटाने तक, जानें सिंघाड़ा खाने के कमाल के फायदे
3. संतरा-
संतरा विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ आपके बालों को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. आप संतरे के फल, जूस का सेवन कर सकते हैं.
4. गाजर-
सर्दियों के मौसम में मिलने वाली फ्रेश गाजर न केवल स्वाद बल्कि, सेहत और सुंदरता के लिए भी कमाल है. गाजर में मौजूद विटामिन ए बालों के लिए अच्छा माना जाता है.
5. एवोकाडो-
एवोकाडो एक ऐसा फ्रूट है जिसे ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. एवोकाडो में विटामिन ई पाया जाता है, जो पीएच लेवल को बैलेंस करने और बालों को हेल्दी रखने में मददगार है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं