विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2025

अदरक सर्दी-खांसी ही नहीं पेट, जोड़ों, हार्ट और शुगर रोगियों के लिए रामबाण, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Ginger Home Remedies: अदरक कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है. अदरक सिर्फ चाय या खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि ये एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है. आइए जानते हैं कैसे.

अदरक सर्दी-खांसी ही नहीं पेट, जोड़ों, हार्ट और शुगर रोगियों के लिए रामबाण, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
Ginger Health Benefits: अदरक के फायदे.

Ginger Health Benefits: मानसून में बरसात की बूंदे और ठंडी हवा कई तरह की बीमारियों को साथ ले आती हैं. ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही सर्दी, खांसी, बुखार और पेट की गड़बड़ी जैसी परेशानियों को बढ़ा सकती है. इन परेशानियों से राहत दिलाने में सबसे कारगर चीज अदरक है. अदरक सिर्फ चाय या खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि ये एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है. अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अदरक एक ऐसा पौधा है, जिसे सदियों से आयुर्वेद, यूनानी और चीनी चिकित्सा पद्धति में इस्तेमाल किया जाता रहा है.

ये भी पढ़ें- सोने से पहले पानी में मिलाकर रोज पिएं ये एक चीज, सुबह अपने आप होगा पेट साफ

बरसात में अदरक की गर्माहट दिलाएगी सर्दी-खांसी से राहत

बारिश में भीग जाने या ठंडी हवा लगने से गला बैठ जाता है और नाक बंद हो जाती है. ऐसे में अदरक गरमाहट देने का काम करती है, जो शरीर को अंदर से गर्म करती है. इसमें जिंजरॉल नामक तत्व गले की सूजन को कम करता है और खांसी-जुकाम से राहत दिलाता है. अगर अदरक वाली चाय पी जाए या अदरक को शहद के साथ लिया जाए, तो बंद गले से आराम मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अदरक पेट फूलने, गैस के लिए रामबाण

बरसात में अक्सर खाना जल्दी नहीं पचता. पेट फूलता है, गैस बनती है या फिर उल्टी जैसा मन करता है. इसका कारण है कि इस मौसम में हमारी पाचन शक्ति थोड़ी कमजोर हो जाती है। अदरक पाचन क्रिया को सक्रिय करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है. अगर खाना खाने से पहले थोड़ा सा अदरक और सेंधा नमक चाट लिया जाए, तो भूख भी खुलती है और पेट भी हल्का रहता है.

ये भी पढ़ें- पेट फूलने का घरेलू उपचार, इन चीजों में से किसी एक का करें सेवन , ब्लोटिंग से मिलेगी तुरंत राहत

उल्टी को रोकने में मदद कर सकता है

गर्भवती महिलाओं को सुबह के समय मतली की शिकायत आम होती है. वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अदरक का सेवन इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है. एक गिलास गुनगुने पानी में अदरक का रस डालकर पीने से उल्टी और चक्कर जैसी समस्या में फायदा मिलता है.

जोड़ों के दर्द में मददगार है अदरक

बरसात के मौसम में जोड़ों का दर्द भी बढ़ जाता है, खासकर बुजुर्गों में. ठंडा और नम मौसम शरीर की पुरानी बीमारियों को उभार देता है. अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो घुटनों, पीठ या कमर के दर्द को कम कर सकते हैं. अगर अदरक का तेल लगाकर मालिश की जाए या अदरक वाली चाय पी जाए, तो धीरे-धीरे दर्द में राहत महसूस होती है.

मजबूत इम्यूनिटी

इस मौसम में अक्सर इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है. ऐसे में शरीर को अंदर से मजबूत करना बहुत जरूरी है. अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर से गंदगी यानी टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. इससे वायरल बुखार, इन्फेक्शन और गले में खराश जैसी परेशानियों से बचाव होता है.

ये भी पढ़ें- किस चीज का जूस पीने से मिलता है सबसे ज्यादा Vitamin B12, जानें और दवा की बजाय करें सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

ब्लड शुगर कंट्रोल

कुछ रिसर्च में पाया गया है कि अदरक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं, उनके लिए अदरक किसी औषधि से कम नहीं है. लेकिन, ऐसे लोग अदरक का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें

कोलेस्ट्रॉल और वेट लॉस में भी मददगार

कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी समस्याओं में भी अदरक फायदेमंद हो सकता है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से घटता है और वजन कम होने में मदद मिलती है.

अदरक का सेवन करने के तरीके

अदरक को इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं. आप इसे चाय में डाल सकते हैं, काढ़ा बनाकर पी सकते हैं, सब्जी में स्वाद के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर पानी में उबालकर उसका रस ले सकते हैं. कुछ लोग इसे शहद के साथ चाटते हैं, जिससे गले और छाती की जलन में आराम मिलता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ginger For Cold And Flu, Ginger Benefits, Ginger Home Remedies, Ginger Steam For Congestion, Ginger For Digestion, Ginger For Bloating And Gas, Ginger For Nausea Relief, Ginger For Stomach Pain, Ginger For Acidity, Ginger For Joint Inflammation, Ginger For Arthritis Pain, Ginger For Muscle Recovery, Ginger For Body Pain, Ginger For Cholesterol Control
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com