- घी में हेल्दी फैट पाया जाता है.
- घी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं.
- घी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.
Ghee Eating Benefits In Winter: घी को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. ठंड के मौसम में अक्सर घी खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन कई लोगों का ये मानना है कि घी खाने से वजन बढ़ता है. आपको बता दें कि सीमित मात्रा में घी (Ghee Ke Fayde) का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि घी में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद अहम है. घी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं. घी में पाए जाने वाले गुण शरीर को अंदर से गर्म रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. असल में ठंड के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है जिसके चलते हम बीमारियों की चपेट में भी जल्दी आ जाते हैं. तो चलिए जानते हैं सर्दियों में घी खाने के फायदे-
यहां जानें घी खाने से मिलने वाले फायदे- Here Are Benefits Of Eating Ghee In Winter:
1. शरीर को गर्म रखने-
ठंड में शीत लहर से बचने और शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए आप अपनी डाइट में घी को शामिल कर सकते हैं. रोजाना 2-3 चम्मच घी खाने से शरीर को ठंड से बचाने में मदद मिल सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. इम्यूनिटी के लिए-
मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मददगार मानी जाती है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में घी को शामिल कर सकते हैं.
3. पाचन के लिए-
सर्दियों के मौसम में पाचन, कब्ज की समस्या काफी देखी जाती है. ऐसे में आप अपनी डाइट में घी को शामिल कर सकते हैं. घी में पाए जाने वाले गुण पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
Winter Special Drinks: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ठंड से बचने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन
4. स्किन के लिए-
ठंड के मौसम में स्किन रूखी बेजान सी नजर आती है. हवा में नमी के चलते स्किन ऐसी हो जाती है. ऐसे में स्किन को अंदर से हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में घी को शामिल कर सकते हैं.
5. खांसी के लिए-
सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम और फ्लू आम समस्या में से एक है. अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो घी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. घी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी और जुकाम से बचाने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं