विज्ञापन

Sabudana Papad Recipe: घर पर आसानी से इस तरह बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे साबूदाना पापड़

Sabudana Papad Recipe: अगर आपको खाने के साथ कुछ कुरकुरा, चटपटा और हल्का-फुल्का स्नैक पसंद है, तो साबूदाना मसाला पापड़ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Sabudana Papad Recipe: घर पर आसानी से इस तरह बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे साबूदाना पापड़
Sabudana Papad Recipe
AI

Sabudana Papad Recipe: अगर आपको खाने के साथ कुछ कुरकुरा, चटपटा और हल्का-फुल्का स्नैक पसंद है, तो साबूदाना मसाला पापड़ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दाल-चावल, खिचड़ी या फिर सिंपल रोटी-सब्जी के साथ यह पापड़ स्वाद को तुरंत बढ़ा देते हैं और खाने का मजा दोगुना कर देते हैं. खास बात यह है कि साबूदाना पापड़ न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि इन्हें व्रत में भी आराम से खाया जा सकता है.

साबूदाना पापड़ बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Sabudana Papad)

  • 1 कप साबूदाना
  • 4 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक या सामान्य नमक
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर
  • तेल तलने के लिए
Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- Rose Face Mist: गर्मी में चेहरा लग रहा है थका हुआ? गुलाब फेस मिस्ट देगा इंस्टेंट फ्रेशनेस

कैसे बनाएं साबूदाना पापड़- (How To Make Sabudana Papad)

  1. सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धो लें. इसे 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, ताकि दाने फूल जाएं.
  2. अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दें. इसे धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह नीचे चिपके नहीं.
  3. जब साबूदाना पारदर्शी दिखने लगे और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें नमक, जीरा और काली मिर्च डाल दें. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.

धूप में सुखाने का तरीका-

  1. अब एक साफ प्लास्टिक शीट या स्टील की थाली पर हल्का सा तेल लगा लें. चम्मच की मदद से साबूदाना मिश्रण को गोल आकार में फैलाएं. ध्यान रखें कि पापड़ बहुत मोटा न हो, वरना सूखने में ज्यादा समय लगेगा.
  2. इन्हें तेज धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाएं. जब पापड़ पूरी तरह सूख जाएं तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें.

कैसे खाएं-

जरूरत के समय पापड़ को गर्म तेल में तल लें. यह कुछ ही सेकंड में फूलकर कुरकुरा हो जाएगा. आप इसे चाय, खिचड़ी या व्रत की थाली के साथ सर्व कर सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान 

पापड़ तभी स्टोर करें जब उनमें बिल्कुल नमी न बची हो. नमी रहने पर पापड़ खराब हो सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabudana Papad Recipe, Sabudana Papad Recipe In Hindi, Ghar Par Sabudana Papad Kaise Banayein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com