विज्ञापन

Rose Face Mist: गर्मी में चेहरा लग रहा है थका हुआ? गुलाब फेस मिस्ट देगा इंस्टेंट फ्रेशनेस

How To Make Rose Face Mist At Home: गर्मी का मौसम आते ही पसीने, धूल और तेज धूप के कारण चेहरा जल्दी डल और थका हुआ नजर आने लगता है. ऐसे में, चेहरे को फ्रेश रखने के लिए आप घर पर ही गुलाब से फेस मिस्ट बना सकते हैं.

Rose Face Mist: गर्मी में चेहरा लग रहा है थका हुआ? गुलाब फेस मिस्ट देगा इंस्टेंट फ्रेशनेस
How To Make Rose Face Mist At Home
Unsplash

How To Make Rose Face Mist At Home: गर्मी का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं. पसीना, धूल और तेज धूप के कारण चेहरा जल्दी डल और थका हुआ नजर आने लगता है. ऐसे में अगर आपको दिनभर फ्रेश (Fresh) और ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) चाहिए, तो गुलाब से बना फेस मिस्ट (Rose Face Mist) एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है. यह न सिर्फ त्वचा को ठंडक देता है बल्कि उसे हाइड्रेट (Hydrate) भी रखता है.

क्यों खास है गुलाब फेस मिस्ट?

गुलाब में नैचुरल कूलिंग (Natural Cooling) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुण होते हैं. गुलाब फेस मिस्ट स्किन को शांत करता है और जलन (Inflammation) को कम करने में मदद करता है. खासकर गर्मियों में जब त्वचा बार-बार सूख (Dry Skin) जाती है, तब यह फेस मिस्ट तुरंत नमी देता है और चेहरे को ताजगी से भर देता है. इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनी रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर कैसे बनाएं फेस मिस्ट?

गुलाब फेस मिस्ट बनाना बहुत आसान है. इसके लिए आपको ताजे गुलाब की पंखुड़ियां (Rose Petals) लेनी होंगी. इन्हें साफ पानी में धो लें और फिर हल्के गर्म पानी में उबालें. जब पानी ठंडा हो जाए, तो उसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन या एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं. इससे मिस्ट और ज्यादा मॉइश्चराइजिंग (Moisturising) हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Home Made Air Freshner: कपूर और नींबू से घर को बनाएं फ्रेश, मिनटों में दूर होगी बदबू, जानें एयर फ्रेशनर बनाने का तरीका

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फेस मिस्ट को आप दिन में 2 से 3 बार चेहरे पर स्प्रे (Spray) कर सकते हैं. बाहर से आने के बाद या जब भी चेहरा थका हुआ लगे, इसे इस्तेमाल करें. मेकअप के ऊपर भी हल्का स्प्रे किया जा सकता है, जिससे लुक फ्रेश दिखता है. रात को सोने से पहले भी इसका इस्तेमाल करने से स्किन को आराम मिलता है.

किन बातों का रखें ध्यान?

फेस मिस्ट को हमेशा फ्रिज में स्टोर करें ताकि इसकी कूलिंग इफेक्ट बना रहे. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव (sensitive Sin) है, तो पहले पैच (Patch Test)  टेस्ट जरूर करें. साथ ही, 4-5 दिन के अंदर इसे इस्तेमाल कर लें ताकि इसकी ताजगी बनी रहे.

गुलाब फेस मिस्ट एक आसान, सस्ता और नेचुरल तरीका है जिससे आप गर्मियों में अपनी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग रख सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Make Rose Face Mist At Home, Chehre Ko Fresh Rakhne Ke Liye Ghar Par Gulab Face Mist Kaise Banayein, DIY Rose Face Mist At Home, Chehre Ki Dekhbhal Ke Liye Gharelu Nuskhe, Chehre Ki Chipchipahat Door Karne Ke Gharelu Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com