विज्ञापन

Mahashivratri Vrat 2026: महाशिवरात्रि व्रत के लिए ऐसे बनाएं फलाहारी साबूदाना पापड़, नोट करें आसान रेसिपी

Mahashivratri Vrat Recipe: अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं और साबुदाना से कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो फलाहारी साबूदाना पापड़ को ट्राई कर सकते हैं.

Mahashivratri Vrat 2026: महाशिवरात्रि व्रत के लिए ऐसे बनाएं फलाहारी साबूदाना पापड़, नोट करें आसान रेसिपी
Mahashivratri Vrat Recipe: कैसे बनाएं फलाहारी साबूदाना पापड़.

Sabudana Papad Recipe: महाशिवरात्रि व्रत में महज कुछ दिन बचें हैं और शिव के भक्तों में अभी से इसका उत्साह देखने को मिल रहा है. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व है. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है. इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ 'शिव की महान रात' है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत करते हैं, पूजा करते हैं. कुछ लोग व्रत में कुछ भी नहीं खाते हैं, तो कुछ लोग फलाहारी रहते हैं. अगर आप भी ऐसी ही फलाहारी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो साबूदाना पापड़ रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

साबूदाना खाने के फायदे- (Sabudana Khane Ke Fayde)

व्रत में सबसे ज्यादा साबूदाना को खाया और पसंद किया जाता है. साबूदाना से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. विटामिन, खनिज, फाइबर और ओमेगा 3 से भरपूर साबूदाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसे व्रत में खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. भूख जल्दी नहीं लगती है. आप व्रत के अलावा भी इसे स्नैक्स टाइम में शामिल कर सकते हैं. इसके सेवन से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं फलाहारी साबूदाना पापड़- (How To Make Sabudana Papad Recipe)

सामग्री-

  • साबूदाना
  • पानी
  • सेंधा नमक
  • काली मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
  • घी (पापड़ सेकने के लिए)

विधि-

  1. साबूदाना पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें.
  2. भिगोए हुए साबूदाना को मिक्सर में पीस लें.
  3. एक पैन में पानी गरम करें, उसमें सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें.
  4. पिसे हुए साबूदाना को इस पानी में डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
  5. एक थाली में तेल या घी लगाकर मिश्रण को फैला दें.
  6. इसे धूप में या कमरे के तापमान पर सूखने दें.
  7. सूखने के बाद, पापड़ को निकाल लें घी डालकर सेंक लें.
  8. इसे आप व्रत में चाय के साथ पेयर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भांग से बनाएं ये पहाड़ों वाली रेसिपी, नोट करें विधि

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahashivratri Vrat Recipe, How To Make Sabudana Papad Recipe For Shivratri, Mahashivratri Recipe, Mahashivratri Phalahari Recipe, Mahashivratri Vrat Mein Kya Khaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com