विज्ञापन

सिल्क की साड़ी कैसे धोएं? सिल्क की साड़ी में दाग कैसे हटाए, जान‍िए यहां

घर पर ड्राई क्लीन कैसे करें? बनारसी और सिल्क साड़ी की सफाई करते समय खास सावधानी बरतनी जरूरी है. गलत तरीके से धोने पर रंग, चमक और जरी खराब हो सकती है. जानिए घर पर सिल्क साड़ी साफ करने, सुखाने और संभालकर रखने का सही तरीका.

सिल्क की साड़ी कैसे धोएं? सिल्क की साड़ी में दाग कैसे हटाए, जान‍िए यहां
घर पर साड़ी को ड्राई क्लीन कैसे करें.
ndtv

शादी, पार्टी या किसी खास मौके पर पहनी गई बनारसी और सिल्क साड़ी को संभालकर रखना आसान नहीं होता. इन साड़ियों में जरी, बारीक कढ़ाई, मोती और कई तरह की सजावट होती है. ऐसे में इन्हें धोने के दौरान रंग फीका पड़ने, धागे निकलने या कपड़े की चमक खराब होने का डर रहता है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग महंगी साड़ियों को ड्राई क्लीनिंग के लिए देते हैं. लेकिन हर साड़ी को घर पर धोना सुरक्षित नहीं होता. अगर साड़ी के लेबल पर हाथ से धोने की अनुमति है तो कुछ सावधानियों के साथ उसकी सफाई की जा सकती है.

सबसे पहले साड़ी का फैब्रिक और लेबल चेक करें

साड़ी साफ करने से पहले यह जरूर देखें कि वह शुद्ध सिल्क है, बनारसी सिल्क है या उसमें जरी और भारी एंब्रॉयडरी का काम है. अगर साड़ी पर ड्राई क्लीन ओनली लिखा है तो उसे घर पर धोने से बचें. खासकर पुरानी, महंगी या रंग छोड़ने वाली साड़ियों को प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग के लिए देना बेहतर होता है.

घर पर ऐसे करें सिल्क साड़ी की सफाई

अगर साड़ी हल्की गंदी है और उसे हाथ से धोने की अनुमति है तो एक टब में ठंडा पानी लें. इसमें थोड़ा सा माइल्ड डिटर्जेंट या सिल्क के लिए इस्तेमाल होने वाला क्लीनर मिलाएं. साड़ी को पानी में डालकर हल्के हाथों से साफ करें. इसे रगड़ें नहीं और ज्यादा देर तक पानी में भिगोोकर न रखें. साफ पानी से धीरे-धीरे धोकर अतिरिक्त पानी निकालने के लिए साड़ी को तौलिये में रखें. उसे निचोड़ने या मरोड़ने से बचें.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके

जरी और कढ़ाई वाली साड़ी का रखें खास ध्यान

बता दें कि जिन साड़ियों पर जरी, सिक्विन, मोती या भारी कढ़ाई है उन्हें वॉशिंग मशीन में डालना नुकसानदायक हो सकता है. मशीन के घूमने से धागे निकल सकते हैं और सजावट खराब हो सकती है. ऐसी साड़ियों को घर पर साफ करने के बजााय ड्राई क्लीन कराना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.

सुखाने और रखने का सही तरीका

साड़ी को सीधे तेज धूप में सुखाने से रंग प्रभावित हो सकता है. इसे छांव में किसी साफ जगह पर फैलाकर सुखाएं. पूरी तरह सूखने के बाद साड़ी को मलमल या सूती कपड़े में लपेटकर रखें. इससे कपड़े की चमक और उसकी नाजुक बनावट को लंबे समय तक संभालने में मदद मिल सकती है. महंगी बनारसी और सिल्क सााड़ी की खूबसूरती उसकी बुनाई और चमक में होती है, इसलिए सफाई में जल्दबाजी करने के बजाय सही तरीका अपनााना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- कपड़ों पर हैं जिद्दी सिलवटें? इस्त्री करते समय अपनाएं एल्युमिनियम फॉयल की ये ट्रिक, जानिए सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Washing Machine, Saree, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com