उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है, लेकिन आजकल कम उम्र में भी कई लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं. ऐसे में वे बालों को काला करने के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कुछ लोग अपने बालों में केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने से बचना चाहते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर बालों को काला करने वाली नेचुरल डाई बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चाहिए होंगी ये चीजें-
इस डाई को बनाने के लिए आपको
- मेहंदी पाउडर
- चायपत्ती
- मेथी दाना पाउडर
- चुकंदर पाउडर
- आंवला पाउडर
- कलौंजी पाउडर और
- कॉफी पाउडर की जरूरत होगी.
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें चायपत्ती डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब चाय का रंग पानी में आ जाए, तब इसे छानकर थोड़ा ठंडा कर लें.
- अब, एक लोहे की कड़ाही में चाय का पानी डालें. इसमें मेहंदी पाउडर, मेथी दाना पाउडर, चुकंदर पाउडर, आंवला पाउडर, कलौंजी पाउडर और कॉफी पाउडर डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह चलाकर मिश्रण तैयार कर लें.
- इस मिश्रण को लोहे की कड़ाही में 2-3 दिन तक सूखने के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद इसे ग्राइंड करके बारीक पाउडर बना लें.
- अब, आप इसे छानकर एक साफ और सूखे जार में भरकर रख सकते हैं.
जब भी आपको इस पाउडर का इस्तेमाल करना हो, तो जरूरत के हिसाब से इसे निकालें. इसमें पानी, दही या अंडा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को साफ और सूखे बालों में लगाएं और फिर करीब 2-3 घंटे बाद बालों को अच्छी तरह धो लें.
इन बातों का रखें ध्यानपूनम देवनानी बताती हैं, ध्यान रखें कि मेहंदी लगाने से पहले आपके बालों में तेल नहीं लगा होना चाहिए. इसके अलावा मेहंदी लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर इस मेहंदी को लगाने से आपकी स्किन में खुजली या जलन जैसी परेशानी हो, तो इसे बालों में न लगाएं.
यह भी पढ़ें- Vitamin D की गोली खाने के बाद भी दूर नहीं हो रही कमी? AIIMS के डॉक्टर ने बताया क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं