दिवाली का त्योहार आते ही घर में तरह-तरह की खुशबू और पकवानों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. बाजार में मिलने वाली मिठाइयां और स्नैक्स जितने लुभावने लगते हैं, सेहत और शुद्धता के लिहाज से घर पर बनी चीजों का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. इस बार क्यों न त्योहारी रौनक को और बढ़ाने के लिए बाजार के मिलावटी पैकेट खरीदने के बजाय अपने ही हाथों से कुछ खास और कुरकुरे स्नैक्स तैयार करें. वैसे भी त्योहार का असली मजा परिवार के साथ मिलकर गरमा-गरम चाय की चुस्की के साथ इन क्रिस्पी चीजों का आनंद लेने में ही है, जो न सिर्फ बजट में फिट बैठते हैं बल्कि मेहमानों का दिल भी जीत लेते हैं.
इंस्टेंट चकली के लिए:
- भुनी चना दाल या दलिया का पाउडर (1 कप)
- चावल का आटा (2 कप)
- हल्दी पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- सफेद तिल (1 बड़ा चम्मच)
- अजवाइन (1 छोटा चम्मच)
- हींग (एक चुटकी)
- नमक (स्वादानुसार)
- गर्म तेल (3-4 बड़े चम्मच)
- गूंथने के लिए गुनगुना पानी
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि:
- सबसे पहले मिक्सी में दलिया या भुनी चना दाल को पीसकर महीन पाउडर बना लें और छान लें. अब एक बड़े बर्तन में चावल का आटा, यह तैयार पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, तिल, अजवाइन, हींग और नमक अच्छी तरह मिला लें.
- इसमें थोड़ा-सा गरमागरम तेल डालकर हाथों से अच्छे से मसलें ताकि आटा मोयन को अच्छी तरह सोख ले.
- अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए रोटी जैसा नरम डो गूंथ लें.
- चकली मेकर पर थोड़ा तेल लगाकर स्टार मोल्ड सेट करें, उसमें डो भरें और गरम तेल में गोल-गोल घुमाते हुए मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.
- पूरी तरह ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रख लें.
स्पाइसी टुकड़ी (मठरी) के लिए:
- मैदा (2 बड़े कप)
- लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच)
- जीरा पाउडर (आधा चम्मच)
- अजवाइन (1 छोटा चम्मच)
- हींग (थोड़ी सी)
- नमक (स्वादानुसार)
- गर्म तेल (3 बड़े चम्मच)
- गुनगुना पानी
बनाने की विधि:
- एक परात में मैदा लें और उसमें लाल मिर्च, जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग और नमक डालें.
- इसमें गरम तेल का मोयन डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब गुनगुना पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- आटे की लोई लेकर उसे पतला और एकसमान बेल लें.
- अब चाकू या कटर की मदद से इसे डायमंड शेप में काट लें.
- कड़ाही में मीडियम गरम तेल में इन्हें तब तक डीप फ्राई करें जब तक ये सुनहरी और खस्ता न हो जाएं.
पापड़ी के लिए:
- चावल का आटा (1.5 कप)
- उड़द दाल का आटा (3 बड़े चम्मच)
- रोस्टेड चना दाल (भुनी हुई) (2 बड़े चम्मच)
- तिल और कलौंजी (1-1 छोटा चम्मच)
- जीरा और हींग (आवश्यकतानुसार)
- मक्खन (2 बड़े चम्मच)
- लहसुन की कलियां
- सूखी लाल मिर्च
- ताजी करी पत्तियां
- पानी और नमक (स्वादानुसार)
बनाने की विधि:
- मिक्सी में लहसुन, सूखी लाल मिर्च और करी पत्तों को पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
- एक पैन में चावल के आटे को धीमी आंच पर सेक लें ताकि नमी निकल जाए.
- अब इसमें उड़द दाल का आटा, तिल, कलौंजी, जीरा, भीगी चना दाल और तैयार किया हुआ लहसुन-मिर्च का पेस्ट मिला लें.
- एक अलग बर्तन में पानी, नमक और मक्खन उबालकर इस पानी से आटे को मुलायम गूंथ लें.
- अब छोटी-छोटी लोइयां लेकर दो बटर पेपर के बीच रखकर दबाते हुए छोटी पापड़ी बनाएं.
- इन्हें मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक क्रिस्पी तल लें.
अजवाइन सेव के लिए:
- अजवाइन (2 छोटे चम्मच)
- बेसन (2 कप)
- चावल का आटा (आधा कप)
- हल्दी
- लाल मिर्च पाउडर
- हींग
- नमक
- गर्म तेल
बनाने का सही तरीका:
- भीगी हुई अजवाइन का पानी छानकर अलग रख लें.
- अब एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, हींग और नमक मिलाएं.
- इसमें गरम तेल और वही अजवाइन वाला पानी डालकर एक हल्का सा चिपचिपा लेकिन स्मूथ डो तैयार करें.
- इस डो को सेव मेकर में भरकर गरम तेल में सीधे गोल-गोल प्रेस करें.
- दोनों तरफ से पलटकर कुरकुरा होने तक सेक लें.
- बाहर निकालकर हल्का-सा क्रश करें और भुने हुए करी पत्तों के साथ मिला लें.
इसे भी पढ़ें: स्वाद का स्वाद, सेहत के लिए कमाल, नोट करें कैल्शियम से भरपूर चॉकलेट मखाना लड्डू की रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं