दिवाली आने वाली है, ऐसे में लोग अपने घर पर मिठाई जरूर बनाते हैं. अब, अलग-अलग मिठाई बनाने के लिए घी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. ऐसे में कुछ दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लालच में घी में मिलावट कर बेचने लगते हैं. इस तरह के घी को खाने से बिमारी का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल होता है कि असली और नकली घी की पहचान कैसे की जाए? अगर आप भी घी खरीदने जा रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने असली घी को परखने के तीन बेहद आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
असली और नकली घी की पहचान कैसे करें?
नंबर 1- पानी में डालकर देखेंसबसे पहले एक चम्मच घी को पानी में डालकर देखें. मास्टरशेफ बताती हैं, अगर घी पानी के ऊपर तैरने लगे, तो ये शुद्ध घी होगा. लेकिन अगर घी पानी के गिलास में नीचे बैठ गया है, तो समझ जाएं कि इसमें मिलावट की गई है. इस तरह के घी को खरीदने से बचें.
नंबर 2- हथेली पर रखकर देखेंमास्टरशेफ बताती हैं, आप अपनी हथेली पर रखकर भी पता कर सकते हैं कि घर असली है या नहीं. इसके लिए थोड़ी देर अपने हाथों को आपस में रगड़ें. जब हथेली पर हल्की गर्माहट महसूस हो, तब थोड़े से घी को हथेली पर रखें. शुद्ध घी हथेली पर रखने से पिघल जाएगा और धीरे-धीरे बहने लगेगा.
नंबर 3- गर्म करके फ्रिज में रख देंतीसरे टेस्ट के लिए थोड़ा सा घी गर्म करें और उसे एक साफ गिलास में निकाल लें. अब, इस गिलास को फ्रिज में रख दें. कुछ समय बाद घी जम जाएगा. पंकज भदौरिया बताती हैं, अगर घी में किसी दूसरे तेल की मिलावट है, तो जमने के बाद इसमें दो अलग-अलग परतें दिखाई देंगी. अगर परत एक जैसी ही है, तो ये घी शुद्ध हो सकता है.
इस तरह 3 आसान टेस्ट कर आप पता कर सकते हैं कि आप जो घी इस्तेमाल कर रहे हैं, वो असली है या नकली.
यह भी पढ़ें- दिवाली पर बिना चीनी और गुड़ के बना लें ये मिठाई, स्वाद चखकर बार-बार मांगेंगे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं