विज्ञापन

Bharti Singh ने बताया चेहरे पर चमक बढ़ाने का नुस्खा, सोने से पहले लगाती हैं ये जेल, जानें बनाने का आसान तरीका

भारती सिंह ने चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए होममेड नाइट जेल बनाने का तरीका बताया है. भारती कहती हैं कि इसे लगाने से उनकी त्वचा में चमक आई है और स्किन पहले से बेहतर नजर आने लगी है. आइए जानते हैं इस नाइट जेल को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी-

Bharti Singh ने बताया चेहरे पर चमक बढ़ाने का नुस्खा, सोने से पहले लगाती हैं ये जेल, जानें बनाने का आसान तरीका
चेहरे पर चमक लाने के लिए भारती सिंह लगाती हैं ये जेल
(Photo Credit: YouTube)

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ और चमकदार दिखे. इसके लिए लोग महंगे-महंगे क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा कुछ कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. मशहूर कॉमेडियन और टीवी एंकर भारती सिंह ने भी एक ऐसा ही नुस्खा बताया है. गौरतलब है कि छोटे पर्दे से अलग भारती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. खासकर अपने यूट्यूब चैनल पर कॉमेडियन डेली व्लॉग्स शेयर करती हैं. ऐसे ही एक व्लॉग में भारती ने चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए होममेड नाइट जेल को बनाने का तरीका बताया है. भारती कहती हैं कि इसे लगाने से उनकी त्वचा में चमक आई है और स्किन पहले से बेहतर नजर आने लगी है. आइए जानते हैं इस नाइट जेल को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, साथ ही जानेंगे इस जेल को बनाने और लगाने का तरीका- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस नाइट जेल को बनाने के लिए आपको

  • अलसी के बीज
  • एलोवेरा जेल
  • गुलाब जल 
  • ग्लिसरीन और 
  • विटामिन ई के कैप्सूल चाहिए. 

इस तरह बनाएं घर पर नाइट जेल

  • सबसे पहले एक बर्तन या कुकर में अलसी के बीज और पानी डालकर अच्छी तरह उबालें. आपको इन्हें तब तक पकाना है, जब तक अलसी के बीज फूल न जाएं और पानी गाढ़ा न हो जाए. 
  • जब मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब इसे छान लें. ध्यान रखें कि जेल और अलसी के बीज अलग हो जाएं. 
  • अब, इस जेल को ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं. फिर विटामिन ई के कैप्सूल खोलकर उनका तेल भी इसमें डाल दें.
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाना जरूरी है, ताकि हर चीज जेल में बराबर मिल जाए. 
  • इतना करते ही आपका नाइट जेल बनकर तैयार हो जाएगा. आप इसे किसी साफ बोतल या जार में भरकर रख सकते हैं या फ्रिज में भी रख सकते हैं. 
कब और कैसे लगाएं ये जेल? 

भारती बताती हैं कि आप रोज रात को सोने से पहले साफ चेहरे पर ये जेल लगा सकते हैं. कॉमेडियन बताती हैं कि इस जेल को लगाने के बाद उनकी त्वचा में कसाव महसूस हुआ है और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी कम हुए हैं. इन सब से अलग चेहरे पर ग्लो भी बढ़ा है. ऐसे में आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कुकर में खीर कैसे बनाएं? जानें 15 मिनट में खीर बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com