विज्ञापन

Poha Masala Dosa : चावल दाल का नहीं, पोहे से बनाएं मसाला डोसा, म‍िनटों में हो जाएगा तैयार, यह रही आसान रेस‍िपी

Poha Masala Dosa : डोसा खाने के शौकीन है और मसाला डोसा खाकर बोर हो गए हैं, तो आप पोहा मसाला डोसा ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना बेहद ही आसान है. चल‍िए बताते हैं इसकी आसान रेस‍िपी.

Poha Masala Dosa : चावल दाल का नहीं, पोहे से बनाएं मसाला डोसा, म‍िनटों में हो जाएगा तैयार, यह रही आसान रेस‍िपी
पोहा मसाला डोसा कैसे तैयार करें.
NDTV

रोज सुबह एक जैसा नाश्ता करके हो गए हैं बोर और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार आप ट्राई कर सकते हैं टेस्टी क्रिस्पी पोहा मसाला डोसा. वैसे तो लोग घर पर पोहे से भुज‍िया और पोहा बनाते हैं , जबकि डोसा बनाने के लिए दाल और चावल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं पोहे से आप क्रिस्पी और टेस्टी पोहा मसाला डोसा बना सकते हैं. जी हां, आप पोहे से डोसा बना सकते हैं. ये स्वाद में इतना लाजवाब होता है क‍ि अगर आपने इसे एक बार खाया ल‍िया, तो आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे और खाना चाहेंगे. 

इसकी खास बात ये है क‍ि आपको इसे बनाने के लिए घंटों बेटर तैयार करने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी ज्‍यादा चीजों की आपको जरूरत होगी. आप इसे दही, पोहा और घर में मौजूद कुछ सब्‍ज‍ियों की मदद से बनाकर तैयार कर सकते हैं. आप इसे मॉर्निंग के ब्रेकफास्ट के आलावा शाम के समय लगने वाली हल्‍की भूख के ल‍िए भी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते है क‍ि क्रिस्पी और टेस्टी पोहा मसाला डोसा बनाने की सबसे आसान रेसिपी. 

Latest and Breaking News on NDTV

सामग्री 

  • 2 कटोरी पोहा 
  • 4 बड़े चम्मच दही 
  • 2 प्याज बारीक कटा हुआ 
  • 2 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ 
  • 3 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ 
  • 1छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 2 छोटा चम्मच सांभर मसाला 
  • 4 बड़े चम्मच तेल 
  • नमक स्वादानुसार 
  • जरूरत के अनुसार पानी 

क्रिस्पी मसाला डोसा बनाने की रेसिपी 

1) टेस्टी पोहा मसाला डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप पोहे को मिक्सचर में डाल कर हल्का दरदरा पीस लें. अब आप पिसे हुए पोहे में हल्का पानी और दही मिलाकर एक बार फिर से ग्राइंड कर लें. इस तैयार मिक्सचर में बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस तरह मसाला डोसा का बैटर तैयार हो जाएगा . 

2) अब आप डोसा बनाने के लिए गैस पर एक तवा गर्म करें और तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा पानी छिड़कें और साफ कपडे़ से पोंछ ले . इसके बाद तैयार बैटर को तवे पर डालें और चम्मच कि मदद से गोल आकर में फैलाएं, अब आप डोसे को मीडियम आंच पर पकने दें.

3) जब आपका डोसा हल्का पक जाएं, तब आप उसके ऊपर सांभर मसाला छिड़कें. इसके बाद आप उसमें कटा हुआ प्याज, हरा धनिया और शिमला मिर्च डालकर फैला दें. अगर आप चाहें तो अपनी पसंद की दूसरी सब्‍ज‍ियां भी डाल दें. 

4) अब आप डोसे के किनारे पर थोड़ा तेल डालें और जब तक पकाएं तब तक डोसा हल्का सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए. इसके बाद आप डोसे को आराम से मोड़कर प्लेट में निकाल लें. 

5) चलिए अब आपका क्रिस्पी पोहा मासला डोसा तैयार है. आप इसको नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या टेस्टी सांभर के साथ परोसें और आनंद लेकर खाइये और घर के सभी सदस्यों को खिलाइए . 

                                                                                                                                                       प्रस्तुति : रोशनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com