विज्ञापन

बिना ओवन और मैदे के ऐसे बनाएं बाहर जैसे खस्ता रवा बिस्किट, देखें वीडियो

शाम की चाय के साथ क्या खाएं? हर बार यही सोचते रह जाते हैं? ये देखिए आसान रेसिपी, न लगेगा ज्यादा समय और न ही ज्यादा मेहनत.

बिना ओवन और मैदे के ऐसे बनाएं बाहर जैसे खस्ता रवा बिस्किट, देखें वीडियो
खस्ता रवा बिस्किट रेसिपी
NDTV

चाय की चुस्की के साथ अगर घर का बना कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट नाश्ता मिल जाए, तो शाम का मज़ा दोगुना हो जाता है. अक्सर हम बाजार से बेकरी वाले बिस्किट खरीदकर लाते हैं, जिनमें तरह-तरह के प्रिजर्वेटिव्स और पाम ऑयल मिले होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना ओवन और बिना मैदे के, घर पर ही मिनटों में बेकरी जैसे खस्ता बिस्किट बना सकते हैं? इस रेसिपी की खास बात ये है कि रसोई में रखी कुछ चीजों से ही यह झटपट तैयार हो जाते हैं. जब आप इन्हें गरमा-गरम चाय के साथ परोसेंगे, तो घर का हर सदस्य आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. बच्चे हों या बड़े, यह होममेड बिस्किट सभी को बहुत पसंद आएंगे.

देखें वीडियो...

: 

सामग्री:

  • सूजी (½ कप)
  • पीसी चीनी (⅓ कप)
  • नारियल बुरादा (3 चम्मच)
  • सफेद तिल (1 चम्मच)
  • देसी घी (2-3 चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (½ छोटा चम्मच)
  • दूध (3-4 चम्मच)
  • तेल

बनाने की विधि:

  1. एक बर्तन में सूजी, चीनी, नारियल बुरादा, तिल, बेकिंग सोडा और देसी घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर मध्यम नरम आटा तैयार कर लें.
  3. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हथेलियों से दबाकर बिस्किट का आकार दें.
  4. ऊपर से थोड़े सफेद तिल चिपका दें.
  5. कढ़ाई में तेल हल्का गरम करें. 
  6. बिस्किट को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
  7. ठंडा होने पर ये एकदम खस्ता हो जाएंगे.
  8. इन्हें चाय के साथ सर्व करें या एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.

इसे भी पढ़ें: न आएगी हाथों से बदबू, न होगा समय बर्बाद, लहसुन छीलने का सबसे आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rava Biscuits, Rava Recipes, Rava Recipes Hindi, Rava Snacks, Suji Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com