विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2025

विटामिन सी का भंडार है स्वाद में खट्टा-मीठा ये फल, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

Ber Khane Ke Fayde: अगर आपको भी हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं तो रोजाना करें बेर का सेवन. बेर को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है.

विटामिन सी का भंडार है स्वाद में खट्टा-मीठा ये फल, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन
Ber Khane Ke Fayde: बेर खाने के फायदे.

Benefits Of Jujube in Hindi: खट्टे-मीठे स्वाद वाले बेर खाना भला किसे पसंद नहीं. बेर को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. बेर को (Ber/ Jujube) के नाम से भी जाना जाता हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस छोटे से फल में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है. आपको बता दें कि बेर में प्रोटीन, विटामिन सी, बी12, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप बेर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस फल का सेवन और क्या हैं इसके फायदे.

बेर खाने के फायदे- (Ber Khane Ke Fayde)

1. वजन घटाने-

अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो बेर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है. इसके अलावा, ये मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल कर सकता है. साथ ही ये मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- 15 दिन दूध में उबाल कर खा लें ये सफेद चीज, फिर जो होगा वो आप कल्पना भी नहीं कर सकते

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. इम्यूनिटी-

बेर में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को हेल्दी रखने और संक्रमण से बचाने में मददगार है.

3. हार्ट-

हार्ट हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. हार्ट को हेल्दी रखने और जोखिमों से बचाने के लिए आप बेर का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हैं. 

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Get Rid Of These Problems If You Eat Ber, Ber Khane Ke Fayde, Jujube Health Benefits, What Happens If You Eat Ber, Who Should Eat Ber, Why Should Eat Ber, Is Ber Good Or Bad, Ber Recipes, Lifestyle, Ber For Immunity, Ber For Heart Health, Ber For Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com