विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे को किस उम्र तक माता-पिता के साथ सोना चाहिए? पेरेंटिंग एक्सपर्ट ने बताया

पेरेंटिंग एक्सपर्ट अंबिका अग्रवाल ने बताया है कि किस उम्र तक बच्चे को माता-पिता के साथ सोना चाहिए और कब बच्चे को अकेले सुलाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Parenting Tips: बच्चे को किस उम्र तक माता-पिता के साथ सोना चाहिए? पेरेंटिंग एक्सपर्ट ने बताया
बच्चे को अकेला कब सुलाएं?
(Photo Credit: NDTV)

भारतीय घरों में छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ ही सोते हैं. लेकिन कई पेरेंट्स के मन में सवाल होता है कि किस उम्र तक बच्चे को साथ सुलाना सही होता है और कब बच्चे को अलग सुलाना चाहिए. कुछ पेरेंट्स का मानना होता है कि बच्चों को छोटी उम्र से ही अकेले सोने की आदत डालनी चाहिए, जबकि कुछ माता-पिता बच्चों को अपने पास सुलाना ही पसंद करते हैं. इसी विषय पर पेरेंटिंग एक्सपर्ट अंबिका अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बच्चे को अलग सुलाने की सही उम्र बताई है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

पेरेंटिंग एक्सपर्ट बताती हैं, 7 साल तक के बच्चे को माता-पिता के साथ ही सुलाना चाहिए. इससे बच्चे को इमोशनल सपोर्ट मिलता है, अपनेपन का एहसास महसूस होता है, जिससे बच्चा खुद को सेफ फील करता है. इस उम्र तब बच्चे को इमोशनल सपोर्ट की ही सबसे ज्यादा जरूरत होती है. 

अकेले सोने से बच्चे पर कैसा असर होता है?

अंबिका अग्रवाल के अनुसार, कई बार सोते समय छोटे बचे बेचैनी या डर महसूस करते हैं. ऐसे में जब माता-पिता उनके पास नहीं होते हैं, तो बच्चे का कोर्टिसोल लेवल बढ़ने लगता है. लगातार ऐसा होने से बच्चा तनाव में रहने लगता है. इस कंडीशन में कई बच्चे चुप-चुप रहने लगते हैं, अपनी भावनाएं जाहिर करना कम कर सकते हैं. ऐसे में बच्चे को कम से कम 7 साल की उम्र तक अपने साथ ही सुलाएं. 

अलग सुलाने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

एक्सपर्ट कहती हैं, 7 साल के बाद आप बच्चे को अलग बिस्तर पर सुला सकते हैं लेकिन इस दौरान भी कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, जैसे बच्चे को धीरे-धीरे अपने अलग बिस्तर पर सोने की आदत डालें, सोने से पहले उससे बात करें, उसे महसूस कराएं कि आप उसके आसपास ही हैं. अगर बच्चा रात में डरकर उठता है, तो उसे डांटने के बजाय प्यार से समझाएं. बच्चे को भरोसा दिलाएं कि जरूरत पड़ने पर आप उसके पास मौजूद रहेंगे. इसे बच्चा खुद को सेफ फील करता है और धीरे-धीरे अकेले सोने की आदत बना लेता है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पविश, वीरमय, अर्थदा...बेटे के लिए चाहिए सुंदर और यूनिक नाम? हनुमान जी के नाम पर ये यूनिक नाम रख लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com