Golden Water Benefits: सर्वाइकल, पीरियड या माइग्रेन पेन का इलाज हमारी किचन में ही मौजूद है. ये एक मसाला है जो हमारी सब्जियों को खूबसूरत रंग ही नहीं देता बल्कि शरीर को फायदा भी पहुंचाता है. इसका नाम है हल्दी! एक चुटकी भर हल्दी पानी में मिलाकर पीया जाए तो कई समस्याओं को दूर हो सकते हैं. हल्दी मिले पानी को 'सुनहरा जल' या ‘पीला पानी' और अंग्रेजी में गोल्डन वॉटर भी कहा जाता है. पंजाब स्थित बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बीएएमएस, एमडी डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी ने बताया कि खाने में इस्तेमाल होने वाली हल्दी बड़े कमाल की चीज है और यह दर्द निवारक भी है. उन्होंने बताया कि हल्दी का आयुर्वेद में काफी महत्व है. यह दर्द से निजात दिलाने के साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से भी बचा सकती है.
हल्दी पानी पीने के फायदे- (Haldi Ka Pani Pine Ke Fayde)
डॉक्टर तिवारी ने बताया, “आज के समय में हमारी अनियमित दिनचर्या, मोबाइल, गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता की वजह से माइग्रेन और सर्वाइकल के साथ ही महिलाओं को होने वाली मासिक धर्म दर्द आम बात बन चुकी है, लेकिन इन तकलीफों से उबारने में हल्दी पानी कारगर है. इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट और रात में सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला पानी जरूर पीना चाहिए.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- दुबला-पतला शरीर देख लोग उड़ाते हैं मजाक, तो इस चीज के साथ खा लें ये ड्राई फ्रूट्स, तेजी से बढ़ने लगेगा शरीर में मांस

आयुर्वेदाचार्य ने समझाते हुए विस्तार से बताया, “हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है और शरीर के कई तरह के संक्रमण से बचाव भी करता है. दरअसल, सर्वाइकल में गर्दन और उसके नीचे के हिस्सों में सूजन हो जाती है. माइग्रेन में सूजन और जकड़न और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के पेट और उसके नीचे के हिस्सों में अकड़न और सूजन हो जाती है, जिस वजह से असहनीय दर्द होता है. ऐसे में हल्दी पानी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है और यह पीते ही राहत मिलती है. यदि इसका नियमित सेवन किया जाए तो समस्या धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म भी हो सकती है.”
कैसे करें हल्दी वाले पानी का सेवन- (How To Make Golden Water)
उन्होंने यह भी समझाया कि इसका सेवन कैसे किया जाना चाहिए. आयुर्वेदाचार्य ने बताया, "एक गिलास पानी में एक चुटकी हल्दी का पाउडर मिला लें और हल्का गर्म कर सुबह खाली पेट पी लें. वहीं, रात में सोने से पहले यह पीना चाहिए. हल्दी पानी पीने के लगभग आधा घंटे तक कुछ खाने या पीने से परहेज करना चाहिए."
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं