AMH लेवल को बैलेंस रखने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी होता है. अगर आपकी रिपोर्ट में AMH कम भी आया है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. खान-पान में थोड़ा बदलाव करके आप अपनी एग क्वालिटी को बेहतर बना सकती हैं और प्रेग्नेंसी के चांस बढ़ा सकती हैं. इस बारे में @prernasfertilitycare ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जो AMH लेवल को नैचुरली बेहतर करने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि रसोई में रखी किन खास चीजों को खाकर आप अपनी फर्टिलिटी को बूस्ट कर सकती हैं और इस समस्या से पार पा सकती हैं.
देखें वीडियो...
कम एएमएच (Low AMH) को सुधारने वाले असरदार फूड्स:
रोजाना दो अखरोट खाना है जरूरी: अगर आप एएमएच बढ़ाना चाहती हैं, तो गुड फैट्स वाली चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. हर दिन सिर्फ दो अखरोट खाने की आदत डाल लें. ये न सिर्फ अंदरूनी ताकत देते हैं, बल्कि एग क्वालिटी को बेहतर बनाने में भी कमाल का असर दिखाते हैं.
एवोकाडो का इस्तेमाल: आजकल आसानी से मिलने वाला एवोकाडो फर्टिलिटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अगर यह आपके आसपास उपलब्ध है, तो दिनभर में आधा एवोकाडो जरूर खाएं. इसमें भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो सीधे तौर पर ओवरी के कामकाज को सुधारते हैं.
अनार या उसका ताजा जूस: कम एएमएच की स्थिति में खून के बहाव को ठीक रखना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए रोज एक अनार खाएं या उसका जूस पिएं. यह शरीर में खून की कमी दूर करता है, ओवरी तक सही मात्रा में पोषण पहुंचाता है और बेहतरीन क्वालिटी के अंडे बनने में मदद करता है.
हाई-प्रोटीन डाइट: शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है. अपनी डेली डाइट में अंडे या पनीर को जरूर शामिल करें. प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से शरीर को सही पोषण मिलता है और हॉर्मोन बैलेंस रहने में भी मदद मिलती है.
अश्वगंधा वाला दूध: आयुर्वेद की यह जड़ी-बूटी हॉर्मोन्स को मैनेज करने के लिए बहुत मानी जाती है. रात को सोने से ठीक पहले एक गिलास गुनगुने दूध में थोड़ी सी अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीना शुरू कर दीजिए. यह आपके दिमाग और शरीर के इंटरनल कनेक्शन को मजबूत बनाता है, जिससे एएमएच लेवल सुधरने में मदद मिलती है.
इसे भी पढ़ें: कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं