विज्ञापन

कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं?

हर वक्त थकान और कमजोरी लगती है? जानिए किचन में मौजूद 5 देसी चीजें जो खून की कमी दूर करके शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं.

कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं?
शरीर में ताकत और स्टैमिना कैसे बढ़ाएं?
NDTV

जब शरीर में हर वक्त थकान महसूस होने लगे, सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलने लगे या बिना कुछ खास काम किए भी हाथ-पैर टूटने लगें, तो समझ जाइए कि अंदर से कमजोरी घर कर रही है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलता खान-पान की वजह से यह समस्या आम हो गई है, खासकर सितंबर महीने के इन दिनों में जब मौसम तेजी से बदल रहा होता है, तब शरीर को और ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है.

अगर आप भी अक्सर खुद को कमजोर महसूस करते हैं, तो महंगी दवाइयों के चक्कर में पड़ने से बेहतर है कि अपनी रसोई का रुख करें. कुछ ऐसी नेचुरल चीजें हैं जो ताकत का खजाना होती हैं. यहां पढ़ें कमजोरी को जड़ से भगाने के लिए आपको अपनी थाली में क्या-क्या शामिल करना चाहिए.

शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए?

भीगे हुए चने और बादाम: सुबह उठकर मुट्ठी भर काले चने और 4 से 5 बादाम खाना पुराने समय से आजमाया हुआ नुस्खा है. चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और आयरन होता है, जो खून की कमी को दूर करता है. वहीं, बादाम दिमाग और शरीर दोनों को अंदर से मजबूत बनाता है.

गुड़ और भुना हुआ चना: दोपहर या शाम को जब हल्की भूख लगे, तो चॉकलेट या चिप्स खाने के बजाय थोड़ा सा गुड़ और भुना चना खाएं. गुड़ में प्राकृतिक आयरन होता है और चना स्टैमिना तेजी से बढ़ाता है. इन दोनों का मेल सुस्ती को फौरन गायब कर देता है.

अनार और चुकंदर का जूस: अगर चेहरे पर पीलापन आ गया है और खून की कमी महसूस हो रही है, तो अनार या चुकंदर किसी वरदान से कम नहीं हैं. ये दोनों शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे चेहरे पर चमक आती है और शरीर में दिनभर चुस्ती बनी रहती है.

मखाने और दूध की ताकत: रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में थोड़े से मखाने उबालकर खाएं. मखाने कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी को दूर करके गहरी नींद लाने में मदद करते हैं.

केला और खजूर: अगर आपको इंस्टेंट एनर्जी चाहिए, तो एक पका हुआ केला और दो खजूर खा लें. इनमें नेचुरल शुगर होती है जो बिना किसी नुकसान के शरीर को तुरंत ताकत देती है.

नोट:

सिर्फ अच्छा खा लेने से ही कमजोरी दूर नहीं होती, बल्कि कुछ छोटी-छोटी आदतें भी बदलनी पड़ती हैं। पूरे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं, क्योंकि कई बार शरीर में पानी की कमी से भी भारीपन और थकान महसूस होने लगती है. इसके अलावा, रात की पूरी नींद लेना बेहद जरूरी है ताकि शरीर खुद को दोबारा तरोताजा कर सके. 

इसे भी पढ़ें: किचन के कोने-कोने से भागेंगे कॉकरोच, सोने से 10 म‍िनट पहले करें ये काम, म‍िटेगा तिलचट्टों का नामोनि‍शान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamjori Door Karne Ke Liye Kya Khaye, Kamjori Dur Karne Ke Liye Foods, Foods For Fatigue, How To Remove Weakness, Weakness Foods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com