- हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है.
- सावन के महीने को श्रावण मास भी कहते हैं.
- सिंघाड़े के आटे के हलवे को सावन सोमवार व्रत में खा सकते हैं.
First Shravan Somvar Vrat 2021: हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है. इस साल सावन 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आषाढ़ के महीने के बाद सावन का माह आता है. सावन के महीने को श्रावण मास भी कहते हैं. 26 जुलाई को पहला सावन सोमवार पड़ेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामना पूरी होती हैं. माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती है. मान्यता है कि सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है. इस साल 4 सावन के सोमवार व्रत पड़ रहे हैं.
कब-कब पड़ेगा सावन का सोमवारः
पहला सावन सोमवार व्रत- 26 जुलाई 2021
दूसरा सावन सोमवार व्रत- 2 अगस्त 2021
तीसरा सावन सोमवार व्रत- 9 अगस्त 2021
चौथा सावन सोमवार व्रत-16 अगस्त 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सावन सोमवार व्रत रेसिपीः
पहला सावन सोमवार व्रत 26 जुलाई को पड़ रहा है और आखिरी 16 अगस्त को. मान्यता है कि सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है. बहुत से लोग सावन के पूरे महीने प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते हैं. इस दिन व्रत का पालन करने वाले दिनभर व्रत रख के शाम को सात्विक भोजन करते हैं. कुछ फलाहार व्रत भी करते हैं. कई लोग व्रत में सेंधा नमक का सेवन करते हैं कुछ लोग इसको भी नहीं खाते हैं. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिन्हें आप सावन व्रत के दौरान खा सकते हैं.

पहला सावन सोमवार व्रत 26 जुलाई को पड़ रहा है और आखिरी 16 अगस्त को.
1. साबूदाना खीर रेसिपीः
साबूदाना खीर बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है. इसे सिर्फ साबूदाना, दूध, चीनी, इलाइची और केसर से बनाया जाता है. साबूदाना खीर को आप सावन व्रत के दौरान खा सकते हैं. साबूदाना की खीर बनाना बहुत ही आसान है, यह खाने में काफी हल्की होती है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
2. व्रतवाले दही आलू रेसिपीः
उबले हुए आलूओं को दही की मसालेदार ग्रेवी में बनाया जाता है. दही वाले आलू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है. व्रत के दौरान इन्हें बना सकते है अगर आप सेंधा नमक खाते हैं तो इसमें सेंधा नमक डाल सकते हैं. इसे आप कुट्टू के आटे के साथ सेवन कर सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. सिंघाड़े के आटे का हलवाः
सिंघाड़े के आटे का भारतीय त्योहारों में खाने की अहम भूमिका रहती है. इस हलवे को बनाने के लिए आपको सिर्फ घी, चीनी, इलाइची पाडर और बादाम की जरूरत होती है. इस हलवे को आप सिर्फ 40 मिनट में बना सकते हैं. इस हलवे को सावन सोमवार व्रत में खा सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. कुट्टू दही भल्ला रेसिपीः
यह व्रत के लिए एक बहुत ही बढ़िया रेसिपी है. कुट्टू आटा और सेंधा नमक मिलाकर इन दही भल्लों को तैयार किया गया है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. अगर आप व्रत में सेंधा नमक खाते हैं तो इस रेसिपी को बना सकते हैं. अगर अगर नमक नहीं भी खाते तो भी आप इस रेसिपी को बना सकते हैं नमक को हटाकर. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं