Fennel Seeds For Digestion: खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्हें खाने के बाद मीठा खाना पसंद है. तो हमारा मानना है कि क्यों न आप ऐसा मीठा खाएं जो आपकी सेहत के लिए अच्छा हो. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आप खाना खाने के बाद गुड़ खाते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी मीठा खाने की क्रविंग शांत होगी बल्कि, शरीर को कई लाभ भी मिल सकते हैं. गुड़ से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आपको बता दें कि गुड़ में कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, ज़िंक, तांबा, फ़ोलिक एसिड, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन, विटामिन बी-6 जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. वहीं अगर सौंफ की बात करें तो इसमें विटामिन सी, कैल्शियम , पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, एस्ट्रैगोल, फेनचोन और एनेथोल जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं गुड़ को सौंफ के साथ खाने से पाचन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं गुड़ और सौंफ को साथ में खाने से होने वाले लाभ.
गुड़ और सौंफ खाने के फायदे- Saunf And Gud Khane Ke Fayde)
1. पाचन-
खाना खाने के बाद गुड़ और सौंफ का साथ में सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाने और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं अंजीर को खाने का सही तरीका? अगर नहीं, तो न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कैसे और किसे खाना चाहिए

2. जोड़ों के दर्द-
जोड़ों के दर्द को दूर करने में मददगार है गुड़ और सौंफ का सेवन. इसमें मौजूद गुण गठिया की समस्या से राहत दिला सकते हैं.
3. महिलाओं-
कई महिलाओं को पीरियड के दौरान पेट में काफी दर्द होता है. ऐसे में सौंफ और गुड़ का सेवन काफी राहत पहुंचा सकता है.
कैसे करें गुड़ और सौंफ का सेवन- How To Eat Saunf And Jaggery?
आप गुड़ और सौंफ का सेवन ऐसे ही कर सकते हैं. अगर आपको ऐसे नहीं करना तो आप इसका चूरन बना सकते हैं. चूरन बनाने के लिए आपको सौंफ, अजवाइन, इलायची को दरदरा पीस लेना है. फिर इसको आप दिन के खाने के समय या रात में गुड़ के साथ खा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं