Pachan Ko Strong Kaise Kare: हमारा पेट अक्सर खराब हो जाता है. कभी गैस, एसिडिटी तो कभी कब्ज और पेट दर्द. ऐसे में अपने पेट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. पेट और पाचन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें ये सवाल अक्सर पूछा जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अच्छे पाचन के लिए घरेलू मसाले कमाल कर सकते हैं. पेट की सेहत और अच्छे पाचन के लिए हमारे किचन में मौजूद दो खास मसाले सौंफ और अजवाइन, किसी वरदान से कम नहीं हैं. ये दोनों ही मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज, और अपच से राहत दिलाने में भी बेहद असरदार हैं.
आयुर्वेद में इन्हें पाचन शक्ति बढ़ाने वाले प्राकृतिक टॉनिक माना गया है. अगर इनका सही तरीके से रोजाना सेवन किया जाए, तो पेट हल्का, मन शांत और शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है. इस लेख में हम बताएंगे इन दो मसालों के कमाल के फायदे और रोजमर्रा की जिंदगी में इन्हें इस्तेमाल करने के आसान और असरदार तरीके.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: आंतों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए 5 रामबाण घरेलू उपाय, सुपरफास्ट तरीके से काम करेगी आपकी गट
सौंफ के फायदे और इस्तेमाल का तरीका (Saunf Ke Fayde Aur Istemaal Karne Ke Tarika)
सौंफ का स्वाद हल्का मीठा होता है और यह ठंडक देने वाली होती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है.
खाने के बाद सौंफ चबाएं: इससे गैस और अपच से राहत मिलती है.
सौंफ का पानी: रात में एक चम्मच सौंफ पानी में भिगो दें और सुबह उसका पानी पी लें. यह पेट को साफ करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है.
सौंफ की चाय: गर्म पानी में सौंफ उबालकर पीने से पेट की जलन और एसिडिटी में राहत मिलती है.
अजवाइन के फायदे और इस्तेमाल का तरीका ((Ajwain Ke Fayde Aur Istemaal Karne Ke Tarika)
अजवाइन स्वाद में थोड़ा तीखा होती है लेकिन इसका असर बेहद असरदार होता है. यह पेट की गैस, भारीपन और बदहजमी को दूर करने में कारगर है.
अजवाइन नमक के साथ: एक चुटकी अजवाइन और काला नमक मिलाकर खाने के बाद लेने से पाचन बेहतर होता है.
अजवाइन का पानी: एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन उबालें और ठंडा करके पिएं। यह पेट फूलना और गैस में फायदा करता है.
अजवाइन और गुड़: अजवाइन को गुड़ के साथ लेने से कब्ज में राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट खा लें तुलसी के पत्ते, शरीर को होंगे कई चमत्कारी फायदे
रोजाना कैसे शामिल करें?
आप इन दोनों मसालों को अपने डेली रूटीन में बेहद आसान तरीके से शामिल कर सकते हैं. खाने के बाद सौंफ लेना एक आदत बना लें और अजवाइन को हफ्ते में कुछ दिन पानी में उबालकर पिएं. ये उपाय आसान हैं, सस्ते हैं और दवाइयों से भी बेहतर असर दिखा सकते हैं.
फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बता रहे हैं Dr. SK Sarin | Reduce Fatty Liver
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं