Soaked Fig Eaing Benefits: हममें से ज्यादातर लोग आज के समय में सेहतमंद रहने के लिए कोशिश करते हैं कि अपने भोजन की थाली में ज्यादा से ज्यादा विटामिन और मिनरल्स को शामिल कर सकें. लेकिन हम सभी पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाते. इसके लिए हमें सेहत के खजानों से भरपूर कई चीजों को अपनी थाली में शामिल करने की जरूरत होती है. ड्राई फ्रूट्स के बारे में तो आप सभी जानते हैं. सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स के अपने अलग-अलग लाभ हैं. मगर आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे, जो सेहत के लिए बेहद ही चमत्कारिक है. हम सेहत के खजाने से भरपूर अंजीर के बारे में बात कर रहे हैं.
वैसे तो अंजीर खाने के बहुत सारे लाभ हैं, लेकिन इसे भिगोकर खाने से इसका लाभ दोगुना हो जाता है.
अंजीर के लाभ पर और प्रकाश डालने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. कनिका सचदेव ने बताया, ''फ्रेश अंजीर की बात करें, तो यह मानसून के समय पर ही देखने को मिलता है. लेकिन सूखा हुआ अंजीर आप बाजार से हर मौसम में ले सकते हैं.''
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भीगे अजीर खाने के फायदे- (Ajeer Khane Ke Fayde)
भीगे हुए अंजीर के बारे में बात करते हुए डॉ. कनिका ने कहा, ''भीगा अंजीर सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है।. सूखे अंजीर को इसलिए भिगोया जाता है, क्योंकि इसके बाद उसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बेहतर तरीके से डाइजेस्टिव सिस्टम पर काम करते हैं.''
ये भी पढ़ें- थुलथुले पेट को कम करने के लिए शाम को नाश्ते में खाएं ये सफेद चीज, कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा फर्क

न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. कनिका सचदेव ने कहा, ''अंजीर पोटैशियम का बेहद अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड को कंट्रोल करने का काम करता है. इसके फिनॉल, ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड गुण व्यक्ति को हार्ट डिजीज से बचाते हैं.''
अंजीर में पोटैशियम के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्या में बेहद फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह वजन को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है.
डायबिटीज के मरीजों को क्या अंजीर लेनी चाहिए, इस पर न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा, ‘' वैसे तो अंजीर अपने गुणों के चलते बेहद ही खास है, मगर बात अगर डायबिटीज के मरीजों की करें, तो उन्हें सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं