Acid Reflux Home Remedy: एसिड रिफ्लक्स यानी एसिडिटी की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, खासतौर पर जब खानपान में ऑयली, मसालेदार या देर से खाया गया खाना शामिल हो. इससे सीने में जलन, खट्टी डकार और गले में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. पाचन की ये दिक्कत न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए खराब है बल्कि पूरे दिन के कामकाज को प्रभावित कर सकती है. अगर आप बार-बार इस तकलीफ का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप तुरंत राहत पा सकते हैं और अपनी पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं.
एसिड रिफ्लक्स को कैसे ठीक करें? (How To Cure Acid Reflux Naturally)
1. ठंडा दूध
एक ग्लास ठंडा दूध धीरे-धीरे पिएं. इसमें कैल्शियम होता है जो एसिड को न्यूट्रल करने में मदद करता है और जलन को शांत करने में बेहद मददगार माना जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट इस चीज के पत्ते चबाने से ये रोग रहते हैं दूर, चमत्कारिक फायदे जान आप करने लगेंगे इस्तेमाल
2. तुलसी के पत्ते
तुलसी में पाचन को सुधारने वाले गुण होते हैं. 4–5 पत्ते चबाएं या इनका पानी बनाकर पीने से एसिडिटी में काफी राहत मिल सकती है.
3. अजवाइन और सौंफ
अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में लेकर चबाएं या इन्हें पानी में उबालकर पीएं. इससे पेट में बनने वाली गैस कम होती है और पेट हल्का लगता है.
4. केले का सेवन
केला एक प्राकृतिक एंटासिड की तरह काम करता है. यह पेट की परत को कोट करता है और जलन से राहत दिलाने में भी मदद कर सकती है.
यह भी पढ़ें: आंतों को मजबूत रखने के लिए इन 8 फूड्स को कभी नहीं खाना चाहिए, Dr Saurabh Sethi ने बताया उनकी बजाय क्या खाएं
5. जीरा पानी
1 चम्मच जीरा को पानी में उबालें और हल्का ठंडा करके पी लें. यह पाचन तंत्र को ठीक करता है और एसिडिटी को कम करने में मददगार है.
6. सेब का सिरका
थोड़ी मात्रा में सेब का सिरका पानी में मिलाकर पीने से शरीर का पीएच लेवल संतुलित होता है और एसिडिटी में राहत मिलती है. लेकिन, ध्यान रखें, इसे सीमित मात्रा में ही लें.
इन बातों का रखें ख्याल
- भारी या तले हुए भोजन से परहेज करें.
- खाने के तुरंत बाद ना लेटें.
- एक साथ बहुत ज्यादा खाना ना खाएं, थोड़ा-थोड़ा करके खाएं.
- तनाव को कम करने के लिए योग या प्राणायाम करें.
एसिड रिफ्लक्स से राहत पाने के लिए जरूरी नहीं कि आप हर बार दवाओं का सहारा लें. अगर आप इन घरेलू उपायों को अपनाएं और अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाएं, तो बिना साइड इफेक्ट के आराम मिल सकता है.
Asthma Treatment | अस्थमा: लक्षण, कारण, इलाज | Asthma/Dama ke Lakshan, Ilaj
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं