- आंवले को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है.
- सूखे मेवे पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
- लीवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है.
Fatty Liver Diet Tips: फैटी लीवर से बचने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है. न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट न केवल शरीर को हेल्दी रखने बल्कि फैटी लीवर से भी बचाने में मदद कर सकती है. फैटी लीवर एक ऐसी बीमारी है जिसमें लीवर की कोशिकाओं में अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है. लीवर में फैट होना सामान्य है. लेकिन अधिक मात्रा में होने पर ये शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. लीवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. ये ना केवल शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है बल्कि कार्बोहाइड्रेट्स के ब्रेकडाउन और ग्लूकोज को बनाने का काम भी कर सकता है. फैटी लीवर के कई कारण हो सकते हैं, ये तो अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल, शरीर में विटामिन बी की कमी आदि. फैटी लीवर से बचने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए और शराब से दूरी बनाना चाहिए.
इन पांच चीजों का सेवन कर फैटी लीवर की समस्या से बच सकते हैंः
1. सब्जियाः
सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर सब्जियों को शामिल करें. ये न केवल फैटी लीवर बल्कि पूर शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर सब्जियों को शामिल करें.
2. आंवलाः
आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. आंवले में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं. इतना ही नहीं ये लीवर को और तेजी से कार्य कराने में भी मदद कर सकता है. रोजाना कच्चे आंवले का सेवन करने से फैटी लीवर की बीमारी को कम किया जा सकता है.
3. दलियाः
दलिया को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. फैटी लीवर से जूझ रहे लोगों के लिए दलिया का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा दलिया पेट से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा पहुंचाने का काम कर सकता है.
4. मेवेः
फैटी लीवर में सूखे मेवे खाना फायदेमंद हो सकता है. मेवे पोषण के गुणों से भरपूर माने जाते हैं. जो सेहत को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. मेवे में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो फैटी लीवर से बचा सकते हैं.
5. कॉफीः
हम में से ज्यादातर लोग अपने दिन की शूरूआत एक कप गर्म कॉफी के साथ करते हैं. फैटी लीवर की समस्या से परेशान लोगों के लिए कॉफी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. कॉफी लीवर में जमा होने वाले फैट को कम करने में मदद कर सकती है. इसके अलावा ये क्रॉनिक लीवर डिजीज को कम करने में मददगार हो सकती है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं